ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारियों का सांकेतिक धरना, वेतन विसंगति दूर करने सहित कई मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़

साइबर ठगी का पर्दाफाश: सुपेला पुलिस ने 5 आरोपी किए गिरफ्तार

भिलाई। सुपेला थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए म्यूल अकाउंट का उपयोग कर ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में तीन युवक और दो विधि से संघर्षरत बालक शामिल हैं। सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

मामला तब सामने आया जब प्रार्थी मयंक जंघेल ने थाना सुपेला में शिकायत दर्ज कराई। प्रार्थी ने बताया कि उसके परिचित पियूष जंघेल ने बैंक खाते में लेन-देन के नाम पर अपने सहयोगियों के जरिए पैसे जमा करवाए और फिर उसे एटीएम से निकालने को कहा। बाद में पता चला कि प्रार्थी के खातों में साइबर ऑनलाइन ठगी की रकम ट्रांसफर की गई थी। कुल 57 हजार रुपए निकालकर आरोपियों ने ठगी को अंजाम दिया।

शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक दर्ज कर आरोपियों की घेराबंदी की और पियूष जंघेल, अजय कुमार जंघेल, मिनेश पटेल के साथ दो बालकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2), 318(4), 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विजय यादव, उपनिरीक्षक चितराम ठाकुर, प्रधान आरक्षक सुबोध पांडेय और आरक्षक सूर्यप्रताप सिंह, दुर्गेश सिंह राजपूत एवं मिथलेश साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी:

  • अजय कुमार जंघेल, उम्र 19, निवासी आर्यनगर कोहका
  • मिनेश पटेल, उम्र 19, निवासी टिकरापारा रायपुर
  • पियूष जंघेल, उम्र 20, निवासी आर्यनगर कोहका
  • आयुष नायडु, उम्र 22, निवासी स्मृति नगर
  • हर्ष चंद्राकर, उम्र 21, निवासी खुर्सीपार

सुपेला पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर अपराधियों पर कड़ा शिकंजा कसा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button