ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का प्रतिनिधि मंडल उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव से मिला खड़गे की टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ता मनीष सिंह भंडारी ने जताई कड़ी नाराजगी, कांग्रेस पर साधा निशाना जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य दीपावली की खरीदारी के लिए ओम ज्वैलर्स में उमड़ी भीड़, ओम सोनी ने बताया खास ऑफर भाजयुमो ने किया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन दुर्ग के ओम ज्वैलर्स में त्योहारी रौनक, ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट और आकर्षक उपहार गोवर्धन पूजा पर सामान्य अवकाश की घोषणा का छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने किया स्वागत राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर सक्रिय हुए कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, राज्यपाल रमेन डेका को समारो... पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ऑल इंडिया रजिस्टर्ड छत्तीसगढ़ प्रदेश की बैठक संपन्न. भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
भिलाई

आयुक्त विभागों में जाकर नववर्ष की शुभकामनाएं दी अच्छे से कार्य करने हेतु प्रेरित किए

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई में नववर्ष को सभी अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा स्वयं जाकर आयुक्त को बधाई देने की परंपरा रही है।

इस बार आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय स्वयं जाकर सभी विभागों के अधिकारी/कर्मचारियो को नववर्ष 2025 की शुभकामनाएं दी। सभी कर्मंचारियो से क्या काम करते हो, किस प्रकार का कार्य चल रहा है आदि के बारे में बातचीत किए।

राजस्व, संपत्तिकर विभाग के अधिकारी/कर्मचारियो को अधिक से अधिक राजस्व बढ़ाने को कहा। जिससे निगम की आर्थिक स्थिति ठीक हो, कर्मचारियो से संबंधित सभी भुगतान एवं अन्य भुगतान समय पर हो सके।

नववर्ष में हम सब संकल्प ले, कार्यालय समय पर आये अपने कार्यो को निष्पादन करें। जनता के साथ सदभाव के साथ बातचीत करें। सभी को उनके प्रश्नो का उत्तर मिलना चाहिए|

मुख्य कार्यालय के काउंटर शाखा में जाकर देखा, कि वहां पर बुर्जुगो, दिव्यांगो आदि के बैठने के लिए कुर्सी की व्यवस्था नहीं है।

इसके लिए भवन संधारण केे दौलत चंद्राकर को आगन्तुको के आने पर काउंटर के पास बैठने की व्यवस्था शीध्र करने को कहा।

प्रधानमंत्री आवास योजना जनता से जुड़ा हुआ प्रमुख विभाग है सभी को समय अवधि में सभी प्रक्रियाओ को करते हुए मकान प्रदान करने के लिए निर्देशित किए।

महापौर नीरज पाल ने भी सभी अधिकारी/कर्मचारियों से नववर्ष में मिले और सबको शुभकामनाएं देते हुए कहे कि सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओ को लोगो तक पहुंचाना है।

जो भी जनता  विभाग में  अपने  कार्य के लिए आये उसको हर चीज की जानकारी अच्छे से दिया जाये। जिससे उसको दुबारा आने की आवश्यकता न पड़े, वह संतुष्ट होकर जाए। हम सब जनता के सेवक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button