ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़दुर्ग

ऑपरेशन सुरक्षा व विश्वास: दुर्ग पुलिस ने वैशाली नगर क्षेत्र की निचली बस्तियों में की सघन चेकिंग

दुर्ग। जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस द्वारा ऑपरेशन सुरक्षा व विश्वास के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 04 जनवरी 2026 को वैशाली नगर थाना क्षेत्र में निचली बस्तियों एवं अटल आवास में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

यह कार्रवाई भिलाई नगर अनुविभाग के नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में की गई, जिसमें 40 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं जवान शामिल रहे। चेकिंग अभियान सुबह 5 बजे से प्रारंभ किया गया।

अभियान के दौरान रामनगर मुक्तिधाम के पीछे स्थित अटल आवास क्षेत्र में लुक-छिपकर रह रहे संदिग्ध व्यक्तियों, अवैध हथियार रखने वालों एवं नशे की सामग्री के विरुद्ध तलाशी ली गई। पुलिस टीम द्वारा कुल 70 मकानों की तलाशी ली गई तथा वहां निवास करने वाले लोगों के पहचान पत्रों की जांच की गई।

कार्यवाही के दौरान संदिग्ध पाए गए 27 व्यक्तियों के फिंगर प्रिंट लेकर उनकी सर्च स्लिप तैयार की गई, जिनका सत्यापन नेफिस (NEPHiS) के माध्यम से किया जाएगा। इसके साथ ही क्षेत्र में खड़े लगभग 40 वाहनों की जांच सशक्त ऐप के माध्यम से की गई।

दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु इस प्रकार की अभियानात्मक कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button