ब्रेकिंग
किफायती सब्जी की टोकरी का शुभारंभ,नवाचार से सजी सब्जी की टोकरी,किफायती दरों पर मिलेंगी ताजी एवं गुणव... लिफ्ट मांगकर युवक ने की लूट, मारपीट के बाद एक्टिवा, मोबाइल और नकदी लेकर फरार; आरोपी गिरफ्तार एसटीएफ जवानों को साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण, मंत्री गजेन्द्र यादव रहे मुख्य अतिथि अंबिकापुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हुआ भव्य स्वागत भिलाई स्टील प्लांट से स्क्रैप चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कंपनी के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार जनगणना-2027 में OBC की पृथक एवं प्रमाणिक गणना की मांग न OTP, न फोन कॉल… APK फाइल खोलते ही खाते से गायब हुए 4 लाख रुपये प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर राजीव नगर में बने पीएम आवास के घरों में जले ‘आशीर्वाद के दीप’ लाभार... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जीवन में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए सदैव प्रयासरत रहे — सांसद... भगवान विश्वकर्मा जयंती पर निगम में पूजा-अर्चना निगम में विराजे कर्म के देवता भगवान विश्वकर्मा,
छत्तीसगढ़दुर्ग

सड़क सुरक्षा माह 2026 के दौरान जागरूकता कार्यक्रम के साथ-साथ आज दिनांक को नाबालिक द्वारा वाहन चलाने पर की गई कार्रवाई

दुर्ग : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग, विजय अग्रवाल के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात ) के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने एवं इस अभियान में अधिक से अधिक लोगो को जोड़ने हेतु तथा सुरक्षित परिवहन को ध्यान में रखते हुए 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक सड़क सुरक्षा माह का आयोजन जिला स्तरीय पर किया जा रहा है।

सड़क सुरक्षा माह के दौरान आज दिनांक 6 जनवरी 2026 को जन जागरूकता कार्यक्रम के साथ-साथ KPS स्कूल नेहरू नगर एवं JRD स्कूल दुर्ग में बिना लाइसेंस वाहन चलाने वाले नाबालिक छात्र-छात्राओं के वाहन यातायात कार्यालय नेहरू नगर लाया गया और उनके परिजन को यातायात कार्यालय बुलाकर समझाइए दी गई की नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने ना दे। 16 वर्ष से अधिक उम्र होने वाले बच्चों का लाइसेंस बनवाकर बिना गियर वाली वाहन हेलमेट के साथ चलने दे,|

तत्पश्चात मोटर व्हीकल एक्ट की धारा बिना लाइसेंस, नाबालिक द्वारा वाहन चालान, बिना हेलमेट के तहत कार्रवाई करते हुए प्रत्येक वाहन चालक पर कार्रवाई की गई, जिसमें एक नाबालिक वाहन चालक द्वारा बुलेट में मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर वाहन चलाते गए पाया गया जिस पर ₹6000 का चालान कर मोडिफाइड साइलेंसर को जप्त किया गया कार्रवाई के दौरान बिना हेलमेट वाले 25 स्कूली छात्र-छात्राओं के ऊपर की कार्रवाई की गई यह कार्रवाई आगे निरंतर जिले के सभी स्कूल कॉलेज में किया जाएगा।

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा उक्त कार्यवाही के दौरान स्कूल प्रबंधन से मिलकर समझाइए दी गई कि ऐसे बच्चों को वाहन के साथ प्रवेश न दे और उनकी एक सूची तैयार कर उनके परिजन को बुलाकर समझाइए देने निर्देशित किया गया और यातायात पुलिस दुर्ग सभी परिजन से अपील करती है की नाबालिक बच्चों को कदापि वाहन चलाने ना दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button