ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़

दुर्ग में स्वास्थ्य कर्मियों का बड़ा प्रदर्शन, CMHO कार्यालय का घेराव कर रखी 6 प्रमुख मांगें

दुर्ग। जिले के स्वास्थ्य विभाग में कल जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। लगभग 400 अधिकारी-कर्मचारी अपने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय पहुंच गए और जोरदार नारेबाजी करते हुए कार्यालय का घेराव किया। इस प्रदर्शन के बाद सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी ने कर्मचारी नेताओं को बुलाकर चर्चा की।

प्रदर्शन का नेतृत्व इन प्रमुख नेताओं ने किया:

वी.एस. राव (कार्यकारी प्रांताध्यक्ष – स्वास्थ्य एवं बहुद्देश्यीय कर्मचारी संघ), डॉ. आलोक शर्मा (जिलाध्यक्ष – NHM), संजीव दुबे, लक्की दुबे, श्रीमती ऋचा मेश्राम, शेखर ताम्रकार, चंद्रहास धनकर, दिव्या लाल, संजय यादव, गजेंद्र गुप्ता, चंद्रेश रिगरी, योगेश गहिरवार सहित अन्य 400 अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।

प्रमुख मांगें इस प्रकार रहीं:

स्वास्थ्य विभाग में लागू बायोमेट्रिक ऐप का विरोध।

फील्ड कर्मचारियों को बायोमेट्रिक हाजिरी से छूट देने की मांग।

NHM के शहरी इकाइयों (दुर्ग/भिलाई/चरोदा) के 410 कर्मचारियों का दो माह से लंबित वेतन तत्काल जारी करने की मांग।

CHC धमधा के 34 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश को रद्द करने की मांग।

जिला अस्पताल दुर्ग में स्टाफ नर्सों की वेतन वृद्धि पर रोक को हटाने की मांग।

नियम विरुद्ध किए गए 12 कर्मचारियों के स्थानांतरण आदेश को निरस्त करने की मांग।

प्रदर्शन के पश्चात कर्मचारी रैली की शक्ल में कलेक्टोरेट पहुंचे और वहां धरना देकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस पर एडिशनल कलेक्टर ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारियों का यह विरोध आंदोलन आने वाले समय में और तेज हो सकता है यदि मांगों पर त्वरित कार्रवाई नहीं की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button