ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव
उत्तर प्रदेश

साले की शादी से जीजा बने बंधक, एमपी से आया चौंकानें वाला मामला

श्योपुर मध्यप्रदेश| मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के विजयपुर क्षेत्र से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। जहां साले की लव मैरिज के चक्कर में लड़की वालों ने साले के जीजाओं का अपहरण कर लिया और उनके साथ मारपीट की। लड़के के घर वालों की तरफ से जब पुलिस में शिकायत की गई। तब कहीं जाकर जीजा को छुड़ाया जा सका।

दरअसल, विजयपुर क्षेत्र के गढ़ी गोहरा गांव में रहने वाले नरेंद्र धाकड़ और रंजना धाकड़ को प्रेम हुआ और 2 साल बाद उन दोनों ने भाग कर शादी कर ली। नरेंद्र और रंजना ने 31 अगस्त को आर्य समाज के मंदिर में घर से भागकर शादी कर ली। लड़की के घर वालों को इस शादी से इतना गुस्सा आया की उन्होंने लड़के के जीजाओं को अगवा कर लिया और उन्हें बांधकर खूब पीटा।

एसपी ऑफिस जाकर प्रेमी जोड़े ने मांगी थी सुरक्षा

बता दें कि, शादी करने के तुरंत बाद यानी 1 सितंबर को नरेंद्र और रंजना धाकड़ ने एसपी ऑफिस में जाकर सुरक्षा की मांग की थी। दोनों ने अपनी मांग का कारण दोनों के घर वालो का उनकी शादी के खिलाफ होना बताया था। इसके अलावा दोनों ने विजयपुर क्षेत्र की पुलिस पर भी उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया था। हालांकि, पुलिस द्वारा उनकी इस मांग पर कोई भी एक्शन नहीं लिया गया और रंजना के घर वालों ने लड़के को जीजाओं को अगवा कर लिया।

उन्होंने दोनों जीजाओं को बांधकार कर मारा। इसपर लड़के के घर वालों ने विजयपुर पुलिस थाने में जाकर दोनों जीजाओं को छुड़ाने की गुहार लगाई। पुलिस ने रंजना की घर जाकर दोनों बंधक जीजाओं को छुड़ाया। नरेंद्र के घर वालों ने रंजना के घर वालों पर अपहरण करके बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया। प्रेमी जोड़े ने बताया कि दोनों के घरवालों के इस रवैये की वजह से वह दोनों घर नहीं आना चाहते और अपने घर वालो से छुपते-छुपाते घूम रहे है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button