
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को राजधानी रायपुर में आयोजित तीन महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। दिन की शुरुआत राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन से होगी, जबकि शाम को वे “संवाद संगोष्ठी” और “नारी संगम” कार्यक्रम में शामिल होकर विभिन्न विषयों पर संवाद करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:20 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस से रवाना होकर 11:30 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित कृषि मंडपम ऑडिटोरियम पहुंचेंगे। यहां वे दोपहर 12:45 बजे तक आयोजित राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन में भाग लेंगे और सहकारिता क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के बाद वे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
शाम 5:20 बजे मुख्यमंत्री पुनः मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 5:30 बजे होटल कोटयार्ड बाय मैरियट पहुंचेंगे। यहां वे शाम 6:30 बजे तक आयोजित “संवाद संगोष्ठी” कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री 6:45 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचेंगे, जहां वे रात 7:45 बजे तक आयोजित “नारी संगम” कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सहभागिता से जुड़े विभिन्न विषयों पर आयोजित कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति रहेगी।
सभी कार्यक्रमों के समापन के बाद मुख्यमंत्री रात 8:00 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे। मुख्यमंत्री के इस व्यस्त कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।












