ब्रेकिंग
नागपंचमी पर मठपारा मैदान में अखाड़ों का जलवा, 5 हजार दर्शकों ने देखा शानदार प्रदर्शन महिला पर बैटरी के केमिकल से हमला, बातचीत बंद करने से नाराज आरोपी गिरफ्तार शिवमहापुराण कथा स्थल पर संदिग्ध घूम रहीं 7 महिलाओं पर कार्रवाई, पुलिस ने की पूछताछ कोटगुल के जंगल में कसीनो स्टाइल जुआ अड्डे पर छापा, 34 लोग हिरासत में; 1.50 करोड़ से ज्यादा का माल जब... दुर्ग में महिला पर एसिड अटैक, दो बच्चों को भी लगी चोटें; आरोपी फरार वर्तमान समय में स्वतंत्रता का अर्थ केवल अधिकार नहीं अपितु राष्ट्र के प्रति हमारी जवाबदेही, हमारा कर्... भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी... जशपुर ने खोया अपना कलमकार: वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा जी के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक सोनकर समाज दुर्गराज ने हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस महापौर अलका बाघमार ने नगर निगम मुख्यालय में किया ध्वजारोहण,
छत्तीसगढ़रायपुर

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर जेसीआई रायपुर मेडिको सिटी का भव्य आयोजन, राज्यपाल रमेन डेका ने 100 वरिष्ठ चिकित्सकों का किया सम्मान

रायपुर। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर जेसीआई रायपुर मेडिको सिटी (ज़ोन-27) द्वारा शांति नगर स्थित विमतारा हॉल में भव्य “डॉक्टर्स डे सेलिब्रेशन” का आयोजन किया गया। समारोह में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले लगभग 100 वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित चिकित्सकों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका रहे, जबकि रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। जेसीआई रायपुर मेडिको सिटी के अध्यक्ष डॉ. निखिल मोतिरमानी ने स्वागत भाषण में संस्था की सामाजिक और स्वास्थ्य सेवा गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि जेसीआई समय-समय पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान एवं जनहित के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करती है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और जागरूकता पहुंचाना है।

संस्था के सचिव डॉ. अविनाश तिवारी ने कहा कि जेसीआई रायपुर मेडिको सिटी स्वास्थ्य क्षेत्र में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है और जनसेवा के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन उपलब्ध करा रही है।

समारोह में श्री बालाजी मेडिकल कॉलेज एवं ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के चेयरमैन डॉ. देवेंद्र नाइक तथा संजीवनी कैंसर केयर एवं ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के चेयरमैन डॉ. यूसुफ मेमन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, जेसीआई इंडिया के पूर्व राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं मुख्य मेंटर डॉ. मनीष गुप्ता ने मुख्य वक्ता के रूप में चिकित्सकों की सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व पर प्रेरक उद्बोधन दिया।

अपने संबोधन में राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि चिकित्सक केवल बीमारियों का उपचार नहीं करते, बल्कि अपने ज्ञान, समर्पण और मानवीय संवेदनाओं से समाज को स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों का निस्वार्थ सेवा भाव पूरे समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है और राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। राज्यपाल ने सभी चिकित्सकों को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके अमूल्य योगदान की सराहना की।

इस अवसर पर रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने भी चिकित्सकों के समर्पण और सेवा भावना की प्रशंसा करते हुए कहा कि डॉक्टर हर परिस्थिति में मानवता की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं और समाज उनके योगदान का सदैव ऋणी रहेगा।

समारोह के दौरान चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले लगभग 100 वरिष्ठ चिकित्सकों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित चिकित्सकों का उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में शहर के वरिष्ठ चिकित्सक, स्वास्थ्य विशेषज्ञ, जेसीआई पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन का सफल संचालन एवं समन्वय डॉ. निखिल मोतिरमानी, डॉ. विकास गोयल, डॉ. अनिल गुप्ता, डॉ. अविनाश तिवारी, डॉ. सुमेधा श्रीवास्तव, डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ. जितेंद्र सराफ सहित पूरी आयोजन समिति के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button