ब्रेकिंग
सी.जी. सुपर फास्ट वेब पोर्टल न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता बने पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति के प्रदेश ... सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, जानें 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का नया रेट सड़क हादसों पर लगाम लगाने दुर्ग ट्रैफिक पुलिस सख्त, 18 नवंबर तक 1.38 लाख चालान भिलाई स्टील प्लांट में कॉपर केबल चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार, 8 हजार का माल बरामद धान खरीदी में बालोद जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर, दूसरे दिन ही राजनांदगांव और महासमुंद को छोड़ा पी... मोबाइल नंबर ब्लॉक करने और 2 हजार रुपये नहीं देने पर हत्या की कोशिश, दो आरोपी गिरफ्तार भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथ... उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर जनहित की मांग पर तत्काल कार्रवाई, पाररास में 11 केवी बिजली लाइन ... 30 प्रतिशत साप्ताहिक ब्याज पर रकम देकर वसूली और मारपीट का आरोप, फरार महिला आरोपी गिरफ्तार भिलाई में अवैध नशीली कफ सिरप बेचते आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, 20 शीशी सिरप जब्त
छत्तीसगढ़

सी.जी. सुपर फास्ट वेब पोर्टल न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता बने पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति के प्रदेश संगठन महामंत्री

छत्तीसगढ़। सी.जी. सुपर फास्ट वेब पोर्टल न्यूज़ के संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार सुरेश गुप्ता को पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ऑल इंडिया (रजि.) में छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन महामंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से पत्रकार जगत में खुशी का माहौल है। प्रदेशभर के पत्रकार साथियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

 

समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद वर्मा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविंद दुबे,अध्यक्ष अशोक सिंह,छः ग प्रदेश प्रवक्ता मुकेश वर्मा ने सुरेश गुप्ता को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति को लेकर पत्रकार साथियों ने प्रसन्नता जाहिर की है।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, प्रदेश प्रवक्ता मुकेश वर्मा, संतोष सिंह छतरी सहित अनेक पत्रकार साथियों ने सुरेश गुप्ता को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

पत्रकार साथियों ने आशा व्यक्त की कि सुरेश गुप्ता संगठन को मजबूत बनाने, पत्रकारों के अधिकारों एवं सुरक्षा के लिए आवाज उठाने और पत्रकारों की समस्याओं के समाधान की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button