ब्रेकिंग
Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना...
भिलाई

प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राहियो की लाॅटरी निकाल कर मकान आवंटन किया गया

भिलाईनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना मोर मकान-मोर आस एवं मोर मकान-मोर चिन्हारी घटक अंतर्गत 154 आवासो का नगर निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय परिसर में खुली लाटरी पद्वति से आवासो को आबंटित किया गया। आबंटन के दौरान वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय स्वयं उपस्थित रहे।

निगम क्षेत्र में सूर्या विहार के 49 मकान, एनार स्टेट के 75 मकान, कृष्णा इंजिनियरिंग के 22 मकान, माॅडल के 7 मकान एवं रजत बिल्डर्स के 1 मकानों का आबंटन किया गया। मोर आस के 139 मकानो में से 4 भूतल एवं 135 सामान्य वर्ग को दिया गया। इसी प्रकार मोर चिन्हारी के 15 मकानो में से 1 भूतल एवं 14 सामान्य वर्ग को दिया गया।

आवास आबंटन में 1 विकलांग एवं 4 वरिष्ठ हितग्राही को  ग्राउंड फ्लोर का आवास आबंटन किया गया। कुल 154 मकानों में जो हितग्राही आज की लाटरी में अनुपस्थित थे, उनके स्थान पर अन्य हितग्राही जो पहले से मकान के लिए आवेदन किये थे। लाटरी समिति के निर्णय एवं सक्षम अधिकारी की स्वीकृति पश्चात अनुपस्थित हितग्राही के आवासो को को अन्य उपस्थित आवेदको से लाॅटरी निकलवा कर आवास आबंटन किया गया|

विधायक रिकेश सेन ने सभी हितग्राहियो को बताया कि शासन का प्रयास है मकान सबको मिले, जितना मकान बन रहा है, उसी में से पारदर्शिता के साथ लाटरी हितग्राहियो की उपस्थिति में निकाली जाती है। पुरी प्रक्रिया का फोटोग्राफी एवं लगातार वीडियोग्राफी की जाती है। जिसमे नियमानुसार 10 प्रतिशत अंशदान की राशि जमा करने वाले हितग्राही भागीदार बनते है।

आबंटन के दौरान एमआईसी सदस्य चंद्रशेखर  गवयी, आवास योजना के नोडल अधिकारी डी.के.वर्मा, कार्यपालन अभियंता विनिता वर्मा, अभियंता दीपक देवांगन, प्रभारी अधिकारी विद्याधर देवांगन आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button