ब्रेकिंग
साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ...
देश

झूठी रईसी दिखाकर की 6 शादियां, निशाने पर होती थीं ‘खास’ महिलाएं

दिल्‍ली| यह कहानी थोड़ी फिल्‍मी है, पर पूरी तरह से सच है| दिल्‍ली पुलिस ने एक ऐसे ‘शादीबाज’ शातिर को गिरफ्तार किया है, जो अब तक छह शादियां कर चुका है| इस शातिर के निशाने पर ऐसी महिलाएं होती थीं, जो विधवा होने के साथ साथ खूब पैसे वाली हों|

इन महिलाओं को अपने जाल में फंसाने के बाद वह उनसे शादी करता था और फिर ‘खेल’ करके फरार हो जाता था| राजस्‍थान के धौलपुर से गिरफ्तार हुए इस शातिर की पहचान मुकीम खान के तौर पर हुई है|

क्राइम ब्रांच के डीसीपी संजय कुमार सैनी के अनुसार, आरोपी मूल रूप से प्रतापगढ़ (उत्‍तर प्रदेश) के घरेसर गांव का रहने वाला है| कुछ महीनों पहले उसे पूर्वी दिल्‍ली की प्रीत विहार थाना पुलिस ने एक ई-एफआईआर के मामले में उसे गिरफ्तार किया था|

गिरफ्तारी के बाद वह पुलिस हिरासत से फरार हो गया था| साथ ही, शास्‍त्री पार्क थाना में दर्ज एक मामले में भी पुलिस मुकीम की तलाश कर रही थी| तमाम कोशिशों के बावजूद मुकीम पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया|

इसे बाद, मुकीम की गिरफ्तारी की जिम्‍मेदारी क्राइम ब्रांच को सौंपी गई| आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसीपी रमेश लांबा की निगरानी में एक टीम का गठन किया गया था|

इस मामले की जांच में शामिल हेडकॉन्‍स्‍टेबल सुनील ने पाया कि आरोपी लगातार अपने मोबाइल फोन और नंबर बदल रहा है| सीडीआर, आईडीआर और कई मोबाइल नंबरों को इंटरसेप्‍ट करने करने के बाद पुलिस को पता चला कि आरोपी भोपाल (मध्‍य प्रदेश) में छिपा हुआ है|

आरोपी की लोकेशन मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम भोपाल के लिए रवाना हो गई| भोपाल पहुंचने के बाद पुलिस टीम ने रेलवे स्‍टेशन के इर्द-गिर्द स्थित होटल और गेस्‍ट हाउस में उसकी तलाश की|

लेकिन, आरोपी एक बार फिर पुलिस के हाथ से निकलने में सफल हो गया| 4 दिसंबर को पुलिस टीम को आरोपी की एक नई लोकेशन मिली| ट्रैक करने पर पता चला कि यह लोकेशन विदिशा से जम्‍मू जा रही झेलम एक्‍सप्रेस से मेल खा रही थी|

इस बार, क्राइम ब्रांच की टीम ने राजस्‍थान के धौलपुर रेलवे स्‍टेशन में घेराबंदी कर ली| झेलम एक्‍सप्रेस जैसे ही धौलपुर रेलवे स्‍टेशन में दाखिल हुई, क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी मुकीम को धर दबोचा|

इसके बाद, मुकीम को दिल्‍ली लाया गया, जहां उससे पूछताछ का सिलसिला शुरू हुआ| पूछताछ के दौरान, कई ऐसे खुलासे हुए, जिन्‍हें जानने के बाद पुलिस भी हैरान रह गई| इनमें से एक खुलासा उसकी छह शादियों से जुड़ा हुआ था|

डीसीपी संजय कुमार सैनी के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि शादी डॉट कॉम के जरिए वह ऐसी हाई प्रोफाइल वर्किंग वूमेन को मैरिज प्रपोजल भेजता था, जो विधवा हो| इन महिलाओं से वह खुद को रईश बिजनेसमैन बताता था|

पूरी तरह से अपने जाल में फंसाने के बाद वह इन महिलाओं से शादी कर लेता था| शादी के बाद जैसे ही मौका लगता, वह घर में मौजूद कैश और ज्‍वैलरी लेकर फरार हो जाता| आरोपी ने इस तरह की एक नहीं, बल्कि छह वारदातों को अंजाम दिया है|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button