ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
बिलासपुर

सटोरिया ने आखिर कह ही दिया “सीधी बात नो बकवास”…

बिलासपुर:- हां मैं सट्टा खिलाता हूं,तोरवा पुलिस को रोज 5,000 भी तो देता हूं। सिपाही खुद रोज हिस्सा लेने आता है। रेलवे क्षेत्र में अकेले नहीं हूं,मुझे पकड़कर क्या कर लोगे,मैं पैर से दिव्यांग हूं। हिम्मत है तो उसे पकड़कर दिखाओ जो बुधवारी का किंग है। अरे पुलिसवालों, दो दिन में छूट जाऊंगा। फिर देखना मैं क्या करता हूं। ये कोई फिल्म का डायलाग नहीं, बुधवार को शंकर नगर में पकड़े गए एक सटोरिए की आइपीएस को चुनौती थी..

आपको बता दें शंकरनगर-बापू नगर क्षेत्र में सट्टा का कारोबार खूब फल-फूल रहा है,चुचुहियापारा शराब दुकान हटने के बाद से सट्टा के लिए सुबह-शाम यहां मजमा लगता है। मोहल्लेवासियों ने कई बार तोरवा पुलिस से इसकी शिकायत की, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ आश्वासन मिला,उल्टा पुलिस सटोरिए पर मेहरबान नजर आई..

बुधवार को इसका असर भी दिखा जब सिविल लाइन सीएसपी उमेश गुप्ता (आइपीएस) ने अचानक छापामार कार्रवाई की। सटोरिया संतोष बजाज ने एक पैर से दिव्यांग होने के बाद भी भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ा। इसके बाद सटोरिया बिफर गया और तोरवा पुलिस पर आक्रामक हो गया और कई गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान वह आत्महत्या की धमकी देने लगा और रेलवे ट्रैक की ओर भागने की कोशिश करने लगा तो वही साथ ही गमछे को अपने गले में कसने की कोशिश करने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे रोका,वही लंबे इंतजार के बाद पेट्रोलिंग गाड़ी पहुंची और सटोरिए को पकड़कर थाने ले जाया गया

गृहमंत्री का आदेश भी बेअसर खुलेआम जुआ-सट्टा

क्षेत्र में जुआ-सट्टा के साथ चोरियां गृहमंत्री विजय शर्मा पिछले दिनों बिलासपुर आए थे,पुलिस के आला अधिकारियों की बैठक लेकर दो टूक कहा था कि जिस थाना क्षेत्र में जुआ- सट्टा या नशाखोरी की घटना सामने आएगी, वहां की पुलिस जिम्मेदार होगी। अब देखना होगा कि इस क्षेत्र में जिस तरह से सट्टा का कारोबार फल-फूल रहा है, किस पर गाज गिरती हैं, पुलिस के आला अधिकारी यहां कार्रवाई करते हैं।

टीआइ ने नहीं उठाया काल पेट्रोलिंग भी नहीं पहुंची

बताया जा रहा है कि सटोरिया को पकड़ने के बाद तोरवा टीआइ राहुल तिवारी को फोन घुमाया गया। लेकिन, उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। कुछ देर बाद उनसे अधिकारियों का संपर्क हो पाया। इसके बावजूद टीआइ तो दूर, थाने के सिपाही और पेट्रोलिंग गाड़ी भी आने से कतरा रहे थे। लोगों की भीड़ देखकर आइपीएस गुप्ता बेहद नाराज हुए। बाद में पेट्रोलिंग की गाड़ी पहुंची।

पुलिस को दी खूब गालियां

सटोरिए ने पकड़े जाने के बाद पुलिस को खूब भला-बुरा कहा और वसूली के आरोप लगाए। एक सिपाही को उंगली दिखाते हुए देख लेने की बात तक कह डाली। आखिर में आइपीएस उमेश गुप्ता ने सख्ती दिखाते हुए सटोरिए को गिरफ्तार करने को कहा। जमकर फटकार भी लगाई और कड़ी कार्रवाई की बात कही। आमजन में इस कार्रवाई को लेकर खुशी दिखी..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button