ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग पुलिस का अभियान जारी, शहर के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में निकलेगी हेलमेट रैली

दुर्ग  : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग, विजय अग्रवाल के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात ) के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने एवं इस अभियान में अधिक से अधिक लोगो को जोड़ने हेतु तथा सुरक्षित परिवहन, सड़क दुर्घटनाओं को रोकने ध्यान में रखते हुए 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक “सड़क सुरक्षा माह 2026” का आयोजन जिला स्तरीय पर किया जा रहा है।

यातायात पुलिस दुर्ग सड़क सुरक्षा माह 2026 के दौरान लगातार विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं जिसमें जन जागरूकता रैली के तहत कल दिनांक को भिलाई 03 क्षेत्र में भिलाई तीन थाना से हेलमेट रैली निकाली गई उक्त हेलमेट रैली भिलाई तीन थाना से – सिरसा गेट चौक – चरोदा- जंजगीरी से वापस यातायात जोन भिलाई तीन में समापन हुआ।

इसी प्रकार आज दिनांक को भी भिलाई भट्टी थाना से एक हेलमेट रैली का आयोजन किया गया जिसमें थाना के साथ यातायात पुलिस दुर्ग, CISF के जवान एवं गणमान्य नगरीकगण शामिल हुए हेलमेट रैली भट्टी थाना से सेक्टर 4- सेक्टर 4 मार्केट – सेक्टर 2 – सेक्टर 2 मार्केट से सेंट्रल रिवेन्यू मार्ग होते हुए मुर्गा चौक से वापस भिलाई भट्टी थाना में समापन हुआ !

दुर्ग पुलिस द्वारा आगामी दिनों यह हेलमेट रैली का आयोजन ग्रामीण क्षेत्र के थाना क्षेत्र में भी किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button