ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
छत्तीसगढ़

मचांदुर क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में एफआईआर दर्ज

दुर्ग। उतई थाना पुलिस ने मचांदुर क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता रामकृष्ण साहू (52 वर्ष) निवासी कातरो चौकी मचांदुर ने लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया कि महमूद खान (45 वर्ष) और असलम खान (40 वर्ष) ने 1 से 7 सितंबर 2025 के बीच मुस्लिम पारा मचांदुर में आपराधिक कृत्य किया। इस पर थाना उतई ने एफआईआर क्रमांक 0359/2025 दर्ज किया। अपराध को भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 296, 351(3) और 75 के तहत पंजीबद्ध किया गया है।

इसी तरह एक अन्य घटना 7 सितंबर 2025 की शाम 5 बजे मचांदुर नाला के पास घटित हुई। इस संबंध में 8 सितंबर की रात एफआईआर क्रमांक 0358/2025 दर्ज की गई है। इसमें बीएनएस 2023 की धारा 296, 351(3) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज हुआ है।

दोनों घटनाओं में पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और आरोपियों की भूमिका की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मचांदुर क्षेत्र में सक्रिय गिरोह की संलिप्तता से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button