ब्रेकिंग
इंडियन जर्नलिस्ट फेडरेशन की मासिक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती और एकजुटता पर दिया गया जोर दुर्ग में छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन की पहल, स्कूली बच्चों को टाई, बेल्ट और आई-कार्ड का वितरण घर के बाहर खड़े वाहनों से बैटरी चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, 15 बैटरियां बरामद भिलाई में बुजुर्ग महिला से चैन स्नेचिंग का खुलासा, मां-बेटे ने मिलकर की थी वारदात; सोने की चैन समेत ... पंजाब से हेरोइन लाकर भिलाई-दुर्ग में सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ा गया, 18 ग्राम चिट्टा समेत 6 आरोपी ... कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों की गई जान, आतंकियों की तलाश में घेराबंदी तेज रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! अब ऑनलाइन बुक होगा ट्रेन का सामान, जानें लगेज लिमिट और नए नियम दुर्ग की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती : महापौर अलका बाघमार ने ली जल विभाग की समीक्षा बैठक, सीएम विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में डिजिटल कने... छत्तीसगढ़ के विकास को नई रफ्तार देने की पहल, पीएम मोदी से सीएम साय ने की मुलाकात और रखी राज्य की बड़...
दुर्ग

दुर्ग में उदय भानु छिब का स्वागत: भारतीय युवा कांग्रेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष का आत्मीय अभिवादन

दुर्ग। भारतीय युवा कांग्रेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु छिब आज दुर्ग पहुंचकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा के निवास पहुंचे, जहां वोरा ने उनका आत्मीय स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। वोरा ने अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए विश्वास जताया कि वह इस भूमिका को संजीदगी और प्रतिबद्धता के साथ निभाते हुए कांग्रेस को नई ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय छिब ने वोरा का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त करने के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने वोरा निवास में पारिवारिक रूप से काफी समय बिताया। उसके पश्चात,उन्होंने राजेंद्र पार्क चौक, दुर्ग में स्थित श्रद्धेय मोतीलाल वोरा की प्रतिमा के दर्शन किए और श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने मोतीलाल वोरा के पार्टी और देश के प्रति समर्पण को याद करते हुए कहा, “वह केवल एक नेता नहीं, बल्कि हमारे लिए एक मिसाल थे। उनकी निस्वार्थ सेवा और कांग्रेस के प्रति उनका समर्पण आज भी हम सबको प्रेरित करता है। वह कांग्रेस के सच्चे सिपाही थे, जिन्होंने अपने जीवन में जो आदर्श स्थापित किए, उन्हें अपनाना हमारी जिम्मेदारी है। उनका योगदान हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेगा, और हम उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए|

कांग्रेस को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लेते हैं।” अपने प्रवास के दौरान, उन्होंने वोरा परिवार के सभी सदस्यों से आत्मीयता से भेंट की, विशेष रूप से श्रद्धेय मोतीलाल वोरा जी की धर्मपत्नी श्रीमती शांति देवी वोरा से भी मिले। इस मुलाकात के दौरान उदय ने वोरा परिवार का आभार व्यक्त किया और अपने भविष्य के कार्यों के लिए उनके शुभकामनाओं को संजोते हुए आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button