ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़दुर्ग

फर्जी निवेश योजना के नाम पर 13.60 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग : दुर्ग पुलिस ने फर्जी निवेश योजना के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अधिक मुनाफे का झांसा देकर प्रार्थी से कुल 13 लाख 60 हजार रुपये की ठगी की थी।

जानकारी के अनुसार, प्रार्थी दीपक जैन, उम्र 27 वर्ष, निवासी गंजपारा दुर्ग ने थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वर्ष 2024 में आरोपियों ने फॉरेक्स ट्रेडिंग और निवेश कंपनी के नाम पर अधिक लाभांश का लालच देकर अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा कराई।

आरोपियों ने प्रार्थी को हर महीने मुनाफा देने और मूलधन सुरक्षित रहने का भरोसा दिलाया, जिसके बाद विभिन्न तिथियों में आरटीजीएस और ऑनलाइन माध्यम से कुल 13,60,000 रुपये जमा कराए गए। बाद में कंपनी बंद हो गई और न लाभ मिला, न ही रकम वापस हुई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और विवेचना के दौरान आरोपी राजेन्द्र कुमार ताम्रकार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी निवेश योजना चलाकर लोगों से ठगी करने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन, बैंक पासबुक और अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश और बैंक खातों की जांच जारी है।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी ऑनलाइन निवेश या अधिक लाभ देने वाली योजनाओं में निवेश करने से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button