ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
देश

अधिकारी से शादी के बाद भाया कोई और, अब पति को ‘ड्रम में काटकर भरने’ की दी धमकी

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दंपति में विवाद के बाद पत्नी ने अपने पति को ड्रम में काटकर भरने की धमकी दी। डरे-सहमे पति ने अपनी जान की सुरक्षा को लेकर पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज कराई है, जबकि पत्नी ने इन आरोपों को झूठा बताया है।

गोंडा जिले के जल निगम विभाग में तैनात अवर अभियंता धर्मेंद्र कुशवाहा अपनी पत्नी माया मौर्या से परेशान हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन के उच्चाधिकारियों से अपनी जान का खतरा बताते हुए गुहार लगाई है। धर्मेंद्र का कहना है कि उनकी पत्नी ने उन्हें ड्रम में काटकर भरने की धमकी दी है, जिससे वह डर के साए में जी रहे हैं।

धर्मेंद्र कुशवाहा मूल रूप से बस्ती जिले के निवासी हैं और 2015 से गोंडा के जल निगम में जेई के पद पर तैनात हैं। उन्होंने 2012 में माया मौर्या से संपर्क किया था, जो बस्ती की रहने वाली हैं। दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर 2016 में दोनों ने शादी कर ली। उनके एक 5 साल की बेटी भी है।

धर्मेंद्र का आरोप है कि शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन धीरे-धीरे माया ने तीन टैक्सी गाड़ियां खरीदीं, जिसके किश्तों का बोझ धर्मेंद्र पर पड़ा। इसके बाद 2022 में धर्मेंद्र ने गोंडा में एक जमीन खरीदी और माया के कहने पर मकान बनाने का फैसला लिया। इसी दौरान, माया के रिश्तेदार नीरज मौर्या से अवैध संबंध होने का शक धर्मेंद्र को हुआ। उन्होंने पत्नी पर नजर रखना शुरू किया और 7 जुलाई 2024 को रात में माया को नीरज के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाया।

धर्मेंद्र ने आरोप लगाया कि इस घटना के बाद माया और नीरज ने उसे पीटा और बाद में घर से बाहर चले गए। फिर 25 अगस्त 2024 को माया और नीरज ने घर वापस आकर ताला तोड़कर घर में कब्जा कर लिया।

वहीं, माया मौर्या का कहना है कि धर्मेंद्र के आरोप बेबुनियाद हैं और वह पिछले आठ महीने से उनसे अलग रह रहे हैं। माया का कहना है कि वह अपने पति के आरोपों के खिलाफ न्याय की मांग कर रही हैं। माया ने यह भी कहा कि उनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को गलत तरीके से वायरल किया जा रहा है और वह इस मामले में जांच की मांग कर रही हैं।

पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से तहरीर मिलने के बाद जांच की जा रही है, और जल्द ही इस विवाद का समाधान निकाला जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button