ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़

माध्यमिक शाला पतरापाली में संविधान दिवस पर विभिन्न गतिविधियों का किया गया आयोजन,,,

 संवाददाता, सौरभ साहू:-
सूरजपुर :
 कलेक्टर एस. जयवर्धन एवं जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा मनोज कुमार साहू के निर्देशन एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी डी.एस. लकड़ा के मार्गदर्शन में रामानुजनगर के समस्त विद्यालयों में संविधान दिवस पर प्रस्तावना वाचन एवं विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। संविधान दिवस के उपलक्ष्य में माध्यमिक शाला पतरापाली में आज एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत संविधान रचयिता डॉ. भीमराव अम्बेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानपाठक बंशबली राम हितकर ने कहा कि भारतीय संविधान न केवल विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है, बल्कि यह हमारे राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। उन्होंने डॉ. बी. आर. अम्बेडकर के विचारों और उनके संविधान निर्माण में अद्वितीय योगदान पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अन्तर्गत विद्यालय में निबन्ध प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संविधान के विभिन्न पक्षों के बारे में अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम प्रभारी योगेश साहू, अनिता सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर महेन्द्र पटेल, शिक्षक कृष्ण कुमार यादव, रघुनाथ जायसवाल, परवीना, अंजली कवर, सरिता सिंह सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button