ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
दुर्ग

-बढ़ती ठंड को लेकर निगम प्रशासन अलर्ट: शहर के चौक चौराहों पर लगातार अलाव जलाने के निर्देश:

दुर्ग | नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत शहर में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। रात के समय ठंड और कोहरा काफी बढ़ जा रहा है। कमिश्नर सुमित अग्रवाल के निर्देश पर शहर के चौक चौराहों पर लगातार|

अलाव जलाने के लिए आज अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता के मार्गदर्शन में अतिक्रमण विभाग अमला द्वारा अलाव जलाया जा रहा है। नगर पालिक निगम अतिक्रमण विभाग अमला द्वारा शहर के सभी चौक चौराहों, रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड में लगातार अलाव जलाने का कार्य किया जा रहा है।

निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने बताया कि बदलते मौसम और ठंड के कहर से लोगों की जान तक चली जाती है। सबसे अधिक खतरा घुमंतू और. फुटपाथ पर सोने वालों को रहता है। साथ देर रात रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड में यात्रियों को ठंड के चलते काफी परेशानी होती है। इसी को देखते हुए|

सभी सार्वजनिक जगह  में निरंतर अलाव जलाने  के निर्देश दिए गए हैं।  ऐसा करने से फुटपाथ पर सोने वाले और देर रात आने जाने वाले यात्री अलाव का उपयोग कर  सकेंगे। मुख्य जगहों में निरंतर अलाव जलाने  के निर्देश दिए गए हैं।

कमिश्नर के निर्देश पर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, फुटपाथ जहां लोग सोते हैं, शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र, चौक-चौराहा सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाया जा रहा है । इसके लिए निगम ने लकड़ी की व्यवस्था की गई है।बढ़ती ठंड के कारण चौक चौराहों पर रात के समय अलाव जलाना बहुत जरूरी है, जिससे ये लोग अलाव ताप कर ठंड दूर कर सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button