ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

दुर्ग पुलिस: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ली कोर्ट मोहर्रिर/आरक्षकों की बैठक, चिन्हित अपराध योजना पर दिया जोर

दुर्ग। दुर्ग जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने 8 जनवरी 2026 की रात्रि पुलिस कंट्रोल रूम, सेक्टर-6 भिलाई में जिले के समस्त थाना एवं चौकी में पदस्थ कोर्ट मोहर्रिर व कोर्ट आरक्षकों की बैठक ली।

बैठक के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने चिन्हित अपराध योजना के अंतर्गत चयनित अपराधों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में दर्ज प्रथम सूचना पत्र (एफआईआर) से लेकर अंतिम विचारण तक की पूरी जानकारी अद्यतन रूप से रखना अनिवार्य है, ताकि न्यायिक प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। इसके साथ ही संबंधित अपराधों के रजिस्टर का सुव्यवस्थित संधारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बैठक में निगरानी बदमाशों, गुंडा तत्वों एवं गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई पर बल दिया। उन्होंने कोर्ट मोहर्रिर और कोर्ट आरक्षकों को जमानत निरस्तीकरण की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से समझाइश दी और आवश्यक दस्तावेजों एवं समयबद्ध कार्रवाई पर विशेष ध्यान देने को कहा।

इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मणि शंकर चंद्रा सहित जिले के सभी थाना और चौकी के कोर्ट मोहर्रिर एवं कोर्ट आरक्षक उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य न्यायालयीन कार्यों में समन्वय बढ़ाना और अपराधियों पर प्रभावी कानूनी शिकंजा कसना बताया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button