ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
दुर्ग

जाबो कार्यक्रम के तहत् निकाय के लोगों को किया जा रहा जागरूक

दुर्ग | स्वीप अभियान के तहत जिला एवं निगम प्रशासन की तरफ से आयोजन किया गया। मानव श्रृंखला द्वारा वोटर लिखकर मानस भवन प्रांगण में मतदाताओं को जागरूक किया गया साथ ही साथ शपथ के माध्यम से संकल्प लिया गया कि वह सौ फीसदी मतदान करेंगे।

इस अवसर पर स्थानीय निकाय आम चुनाव को स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश एवं कमिश्नर सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में जाबो (जागव वोटर) कार्यक्रम अंतर्गत व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

नगर निगम प्रशासन की ओर से निकाय चुनाव के लिए में मतदाता जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

इसी क्रम में जमीनी स्तर पर आम नागरिकों,नव मतदाताओं व महिला शक्ति को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

निगम क्षेत्र में अभियान चला कर लोगों को मतदान के लिए सब काम छोड़ मतदान करो की सीख दी जा रही है।

इसी तारतम्य में मानव श्रृंखला बनाकर लोगो को शपथ दिलाकर मतदाताओं को निरंतर जागरूक करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इस दौरान एडीएम अरविंद्र एक्का,एसडीएम हरवंश सिंह मिरी,उपायुक्त मोहेंद्र साहू,नारायण यादव,चंदन मनहरे,सत्यनारायण शर्मा,अनिता सिंह एवं अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button