ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने से बढ़ी गर्मी; अगले 48 घंटे फिर बारिश के आसार कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत
छत्तीसगढ़दुर्ग

जिले में अपराध नियंत्रण हेतु सघन कांबिंग गश्त एवं चेकिंग अभियान

दुर्ग, 28 जनवरी 2026। जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधों पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस द्वारा बुधवार तड़के विशेष कांबिंग गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान माननीय पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के आदेशानुसार सुबह 4:00 बजे से 8:00 बजे तक संचालित किया गया।

अभियान के तहत संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। इन टीमों द्वारा थाना खुर्सीपार क्षेत्र के देवार मोहल्ला एवं थाना भिलाई भट्ठी क्षेत्र के उड़िया मोहल्ला, सेक्टर-04 भिलाई में सघन जांच एवं तलाशी कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान की गई प्रमुख कार्रवाई

पुलिस द्वारा अभियान के दौरान—

  • चाकू, हथियार एवं अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं रखने वाले गुंडा-बदमाशों व असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखते हुए वैधानिक कार्रवाई की गई
  • मादक पदार्थों के अवैध भंडारण एवं बिक्री में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए गए
  • अवैध प्रवासियों की पहचान के लिए दस्तावेजों की जांच एवं पूछताछ की गई
  • सशक्त ऐप के माध्यम से 120 से अधिक वाहनों की जांच की गई
  • 105 से अधिक संदिग्ध मकानों की तलाशी एवं जामा तलाशी ली गई
  • 32 से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों एवं मुसाफिरों के फिंगरप्रिंट लेकर पहचान सत्यापन किया गया

थाना खुर्सीपार क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई

कांबिंग अभियान के दौरान थाना खुर्सीपार क्षेत्र में—

  • करीब 2 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ चंद्रपाल देवार (25 वर्ष) निवासी देवार पारा खुर्सीपार को गिरफ्तार कर विधि अनुसार कार्रवाई की गई
  • अवैध रूप से शराब बिक्री करते पाए जाने पर अमीरो बाघ (35 वर्ष) निवासी देवार बस्ती खुर्सीपार के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया

थाना भिलाई भट्ठी क्षेत्र में सघन जांच

थाना भिलाई भट्ठी अंतर्गत उड़िया मोहल्ला, सेक्टर-04 भिलाई एवं खुर्सीपार देवार मोहल्ला में—

  • मुसाफिरों एवं संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ
  • मकान-दर-मकान तलाशी
  • वाहनों की सघन चेकिंग एवं दस्तावेज सत्यापन किया गया

दुर्ग पुलिस द्वारा चलाया गया यह कांबिंग गश्त एवं चेकिंग अभियान अपराधियों, गुंडा-बदमाशों, नशे के अवैध कारोबार और अवैध प्रवासियों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button