ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने से बढ़ी गर्मी; अगले 48 घंटे फिर बारिश के आसार कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित
छत्तीसगढ़दुर्ग

फरार आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा, दो अलग-अलग मामलों में आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

दुर्ग, 28 जनवरी 2026। जिले में फरार एवं आपराधिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को एक और सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना पुलगांव एवं चौकी अंजोरा पुलिस ने दो अलग-अलग अपराधों में फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ट्रक चालक गिरफ्तार

थाना पुलगांव चौकी अंजोरा में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 22/2026 (धारा 316(3), 3(5), 61(2), 317(2) बीएनएस) के तहत फरार ट्रक चालक मोहम्मद शाहरुख खान उर्फ अमल को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी, पिता मोहम्मद अंसार खान, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम बावनगढ़ चकदहाई, थाना हनुमाना, जिला मऊगंज (उत्तरप्रदेश) लंबे समय से फरार था। पुलिस ने उसे आज 28 जनवरी 2026 को पकड़ने में सफलता हासिल की।

मारपीट मामले का मुख्य आरोपी भी दबोचा

इसी तरह थाना पुलगांव में दर्ज अपराध क्रमांक 100/2026 (धारा 296, 115(2), 351(3), 118(1) बीएनएस) के तहत मारपीट के प्रकरण में फरार मुख्य आरोपी ज्वाला निषाद, पिता मुरारी निषाद, उम्र 24 वर्ष, निवासी रस्मदा बाजार चौक, थाना पुलगांव को भी पुलिस ने 28 जनवरी 2026 को गिरफ्तार किया।

न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी

दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार अपराधियों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त और प्रभावी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना बनी रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button