ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

प्रेम संबंध बना जानलेवा, अंधे कत्ल की गुत्थी 24 घंटे में सुलझी

 थाना नंदिनी नगर  | प्रार्थिया ममता जंघेल टाउनशीप मार्केट  नंदिनी के द्वारा थाना नंदिनी नगर में  सूचना दिया गया कि दिनांक घटना समय 12.07.2025 के रात्रि 21.00 बजे से दिनांक 13.07.2025 के सुबह 08.30 बजे के मध्य  मृतिका कुंवरिया बाई उर्फ चिंया उम्र 45 साल निवासी ग्राम हरदी हाल नंदनी टाउनशीप संदिग्ध अवस्था में मृत पाई गई है । सूचना पर थाना नंदिनी नगर में मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया गया।

मर्ग की जांच के दौरान पाया गया कि मृतिका कुंवरिया बाई का  दीपक कुमार तोडसे निवासी अहिवारा के साथ प्रेम सबंध था, जिस पर  मृतिका  बार बार शादी करने का दवाब बना रही थी । दीपक कुमार तोडसे दिनांक 12.07.2025 के रात्रि 09.00 बजे करीबन मृतिका के घर गया ।

दोनों के मध्य शादी की बात को लेकर वाद विवाद हुआ, दीपक कुमार आक्रोशित होकर मृतिका के गला दबा कर हत्या कर मौके से फरार हो गया। थाना नंदिनी नगर में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक -159/25 धारा 103(1) बीएनएस कायमकर विवेचना में लिया गया ।

आरोपी की पतासाजी के दौरान सीसीटीव्ही फुटेज, त्रिनयन ऐप्पस, सायबर तकनीकी, टावर डम्प के माध्यम से संदेही दीपक कुमार तोडसे  उम्र 42 साल रायपुर रोड अहिवारा   को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर कुंवरिया बाई की हत्या करना स्वीकार किया ।  आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी-

  • दीपक कुमार तोडसे  उम्र 42 साल रायपुर रोड अहिवारा, नंदिनी नगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button