ब्रेकिंग
लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ... तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : पर्यटन म... महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान, जिलेभर में जागरूकता एवं ... ऑटो में बैठाकर 74 हजार की चोरी, पुरानी भिलाई पुलिस ने चालक और साथी को दबोचा
रायपुर

गुस्से में आकर प्रेमी ने प्रेमिका को घोंपा चाकू, फिर अपना हाथ काटकर तालाब में कूदा युवक

रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा मामला सामने आया है। राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव में दिनदहाड़े युवक ने युवती को चाकू मार दिया। युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी है। इधर आरोपी युवक चाकू मारने के बाद खुद की हाथ की नस काटकर तेलीबांधा तालाब में कूद गया। एसडीआरएफ और पुलिस ने आरोपी युवक को तालाब से बाहर निकलकर गिरफ्तार कर लिया है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, युवक का नाम लोकेश्वर तारक है। आरोपी पूर्व में मरीन ड्राइव स्थित मोमोज मैजिक नामक रेस्टोरेंट में काम करता था। इसी दौरान वहां काम करने वाली पीड़िता से आरोपी का प्रेम संबंध हुआ। आज दोनों मिलने के लिए मरीन ड्राइव पहुंचे थे।

इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि लोकेश्वर तारक ने चाकू से प्रेमिका के गले में ताबड़तोड़ वार कर दिया। घटना के बाद आरोपी खुद को भी चाकू से घायल कर तेलीबांधा तालाब में कूद गया

इधर, इस घटना की जानकारी मिलते ही तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को गंभीर हालत में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां युवती की मौत हो गयी है। साथ ही एसडीआरएफ की टीम के द्वारा बोट से आरोपी का रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला गया। पुलिस ने आरोपी लोकेश्वर का उपचार कराकर उसे थाने लेकर आई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button