ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़

जन्माष्टमी पर भिलाई में दही हांडी कार्यक्रम, विधायक रिकेश सेन हुए शामिल

भिलाई। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन नेहरू भवन सुपेला रोड में धूमधाम से दही हांडी फोड़ने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पिछले कई वर्षों से समिति द्वारा लगातार इस आयोजन को बड़े उत्साह और परंपरागत तरीके से संपन्न कराया जाता रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन शामिल हुए। वहीं शहर के समाजसेवी एवं भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

नेहरू भवन रोड पर आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए युवाओं ने हिस्सा लिया और दही हांडी फोड़ने के दौरान अपनी शक्ति और टीम भावना का परिचय दिया। कार्यक्रम की तैयारियों में आयुष्कोण समिति की ओर से व्यापक प्रबंध किए गए थे।

विधायक रिकेश सेन ने इस अवसर पर सभी नगरवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं और आयोजन समिति के कार्यों की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button