ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
दुर्ग

दुर्ग केंद्रीय जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की मौत, कई दिनों से था बीमार

दुर्ग। हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक कैदी की पहचान विश्राम सिंह सिरमौर (40 वर्ष) पिता ब्रिजलाल सिंह सिरमौर के रूप में हुई है। वह पिछले 10 वर्षों से दुर्ग केंद्रीय जेल में बंद था।

पदमनाभपुर थाना प्रभारी केशव कोसले ने जानकारी दी कि विश्राम सिंह को खैरागढ़ कोर्ट ने धारा 302 के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। जेल में बंद रहने के दौरान वह कई दिनों से बीमार चल रहा था और उसकी हालत लगातार बिगड़ रही थी।

16 अप्रैल की रात लगभग 9 बजे कैदी की तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद जेल प्रशासन ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल, मौत के कारणों की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, और पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मामले की सूचना परिजनों को दे दी गई है। जेल प्रशासन द्वारा उच्चाधिकारियों को भी इस घटना की जानकारी दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button