ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़

दुर्ग में गौमाता पर हमला, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

दुर्ग । थाना पदमनाभपुर क्षेत्र के न्यू आदर्श नगर में गौमाता पर धारदार चाकू से वार करने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी की पहचान साहिल कोसरे के रूप में हुई है, जिसने कथित रूप से गौमाता को जान से मारने की नियत से पेट पर कई वार किए।

सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और घायल गौमाता की मलहम–पट्टी की। स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी पूर्व में भी कई बार गौमाता के साथ अमानवीय और अनैतिक कृत्य कर चुका है।

घटना की जानकारी के बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी थाना पदमनाभपुर पहुंचे और आरोपी साहिल कोसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। संगठन ने पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि आरोपी को सख्त सजा नहीं मिली, तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button