ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
दुर्ग

पहलः आयुक्त ने चेंबर ऑफ कामर्स की ली बैठक, बोले प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करने में करें सहयोग

दुर्ग | नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित कर देने की अपील की है।नगर निगम ने इसे सख्ती से लागू करने के लिए तैयारी पूरी कर ली है।व्यापारियों से लेकर दुकानदारों को समझाइश देने आने वाले दिनों में लगातार अभियान चलाया जाएगा। सोमवार को नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने चेंबर ऑफ कामर्स पदाधिकारियों व व्यपारियो लोगों से भी की अपील,

घर से थैला लेकर निकलें आयुक्त ने शहर को लोगों से भी प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आम लोगो का सहयोग इस अभियान में सबसे कारगर साबित होने होगा।

उन्होंने कहा कि लोग घरों से निकलते वक्त अपने साथ थैला लेकर निकलें। ताकि किसी भी सामान की खरीदी के लिए उन्हें दुकानदार से प्लास्टिक का कैरीबैग न मांगना पड़े। इसके अलावा आने वाले दिनों में जनप्रतिनिधियों के माध्यम से भी शहर के मुख्य हिस्सों से लेकर वार्ड क्षेत्रों में प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करने के लिए अभियान चलाया जाएगा।आम जनता भी अपनी जिम्मेदारी समझे और प्लास्टिक के इस्तेमाल से पूरी तरह से तौबा करें।

व्यापारियों ने जागरूकता अभियान चलाने दी सहमति

बैठक में चेंबर आफ कॉमर्स के पदाधिकारी व व्यापारियों ने कहा कि शासन के निर्देश के अनुसार सिंगल यूज प्लास्टिक के विक्रय व उपयोग नहीं करने में पूरा सहयोग किया जाएगा। इसके अलावा जन जागरूकता रैली व अपील के माध्यम से लोगों तक भी इस संदेश को पहुंचाएंगे। बैठक में चेम्बर आफ कार्मस के पदाधिकारी सहित व्यपारियो ने बैठक का हिसा बने।

आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर इसके साथ ही नगर निगम के बाजार विभाग अमला इसे सख्ती से लागू करने के लिए तैयारी पूरी कर ली है। व्यापारियों से लेकर दुकानदारों को समझाइश देने आने वाले दिनों में लगातार अभियान चलाया जाएगा।बैठक में बाजार अधिकारी शुभम गोइर,ईश्वर वर्मा, शशिकांत यादव,प्रकाश सांखला,पवन बडजात्या,मो अली हियनी,लीला राम,सुखदेव पंजवानी,आशीष खण्डेवाल,रवि केवल,पवन झमनी,संजय पांडे,अनीस जैन सहित आदि मौजूद रहें।

आयुक्त श्री अग्रवाल ने ऑफ कामर्स के सदस्यों सहित व्यापारियों व दुकानदारों की बैठक ली। निगम के डाटा सेंटर के सभागृह में हुई बैठक में व्यापारियों को प्रतिबंध के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

आयुक्त ने कहा कि आप लोग इस पर अमल करे व छोटे व्यवसायियो से लेकर लोगों को से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने अपील करें। आयुक्त ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक जैसे प्लास्टिक कैरी बैग तथा खान पान के लिए इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक की वस्तुए, जिसमें कप, ग्लास, प्लेट, बाउल, चम्मच, प्लास्टिक चाकू, प्लास्टिक मिठाई के डब्बे लपेटने व पैक करने वाली प्लास्टिक की फिल्मे,100 माईक्रान से कम मोटाई वाले पीव्हीसी बैनर, थर्माकोल, बोर्ड व सजावटी सामाग्री का विनिर्माण प्रतिबंधित हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button