ब्रेकिंग
लखनऊ में पत्रकार सेवा सुरक्षा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण
दुर्ग

स्टेशन रोड राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए महापौर अलका बाघमार ने किया प्याऊ घर का उद्घाटन

दुर्ग/नगर पालिक निगम।वार्ड क्रमांक 24 स्टेशन रोड स्वरूप टॉकीज के करीब सनशाइन हा.से.स्कूल परिसर के बाहर स्काउट गाइड द्वारा कंठ सुधा प्याऊ घर का शुभारंभ महापौर अलका बाघमार द्वारा,एमआईसी सदस्य ज्ञानेश्वर ताम्रकर, वार्ड पार्षद पायल पाटिल,पूर्व पार्षद नरेश तेजवानी, शिक्षा विभाग क्रीड़ा अधिकारी तनवीर अकीर की उपस्थिति में सम्पन्न किया गया।

इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने स्कूल परिसर में प्याऊ घर के शुभारंभ पर खुशी व्यक्त की और कहा कि यह स्कूल व राहगीरों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा।उन्होंने कहा कि यह प्याऊ घर बच्चों, शिक्षकों व राहगीरों को गर्मी के मौसम में पानी की सुविधा प्रदान करेगा। स्कूल परिसर के बाहर प्याऊ घर के शुभारंभ से स्कूल के बच्चे,शिक्षक सहित नगरिक बहुत खुश हैं।

उन्होंने महापौर को शुभारंभ के लिए धन्यवाद दिया।इस अवसर पर महापौर ने सभी का धन्यवाद किया।सन शाईन हा० से०स्कूल में शाला परिसर के बाहर स्काउट-गाइड के तारतम्य से कंठ-सुधा प्याऊ का उद्‌घाटन भारी गर्मी के मौसम को देखते हुए राहीगरों के लिए किया गया।

यह कार्यक्रम शाला के डायरेक्टर बी दर्शन ताल भागवानी के सौजन्य से सम्पन्न हुआ।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है कि राह चलते प्यासे राहगिरों एवं पक्षियों की शुद्ध निर्मल जल से प्यास बुझाना।

इस प्याऊ को प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग कर खुबसुरती से सुसज्जित किया गया है।इस कार्यक्रम को संपादित करने के लिए प्राचार्या नम्रता नागर ने नवाचार कंठ सुधा प्याऊ के समस्त कार्य को संपादित किया गया।राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए एक सार्वजनिक प्याऊ घर का शुभारंभ किया गया है,

जो भीषण गर्मी में लोगों को राहत प्रदान करेगा।उन्होंने कहा यह पहल राहगीरों के लिए एक सराहनीय कदम है, जो गर्मी में उनकी प्यास बुझाने में मदद करेगा।महापौर ने नागरिको से की अपील भीषण गर्मियों में अपने घर के आस पास पक्षियों व पशुओं के लिए कोटना में पानी अवश्य रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button