ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

हत्या की नीयत से चाकू से किया गया हमला, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

दुर्ग | प्रार्थी रविन्द्र कुमार सिंह उम्र 29 साल निवासी डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद चौक, इंदिरा नगर, वार्ड नंबर 16, सुपेला, थाना दुर्ग में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 30.04.2025 को प्रार्थी अपने मित्र धमेन्द्र साहू के विवाह बारात में शामिल होने मुतर्जर संजय सेट्ठी व अरूण चौहान व अन्य के साथ दुर्ग बैगापारा गया था ।

बारात में शामिल होने के बाद खाना खाकर प्रार्थी अपने घर जाने के लिये बैगापारा मिनी स्टेडियम के बाहर शीतला मंदिर के सामने खड़े थे, उसी समय आरोपी विक्की यादव आया और प्रार्थी को अकारण यहाँ क्यों खड़े हो कहकर विवाद करने लगा ।

मुतर्जर संजय सेट्ठी व अरूण चौहान विक्की यादव को समझाने लगे तो आरोपी अपने साथी मनीष यादव, इशु यादव को बुलाकर एक राय होकर प्रार्थी को गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का तथा इशु यादव हाथ में रखे चाकू से हत्या करने की नियत से मारपीट किये है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना दुर्ग में अपराध क्रमांक 194/2025, धारा 296, 351(2), 115(2), 109, 3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान प्रकरण के आरोपियों की पतासाजी कर विक्की यादव को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करने पर घटना दिनांक को अपने साथी मनीष यादव, इशु यादव के साथ मिलकर घटना घटित करना स्वीकार किया तथा घटना में प्रयुक्त चाकू आरोपी इशु यादव द्वारा रखना बताया । आरोपी विक्की यादव उर्फ सिध्दी विनायक, मनीष यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया । फरार आरोपी इशु यादव की पतासाजी की जा रही है ।

उक्त कार्यवाही में सउनि मोहन लाल साहू, आर. केशव कुमार, शरद सिंह की भूमिका सराहनीय रही ।

आरोपी –
1- विक्की यादव उर्फ सिध्दी विनायक,21 वर्ष बैगापारा शीतला मंदिर के पास दुर्ग
2- मनीष यादव, 19 वर्ष बैगापारा शीतला मंदिर के पीछे दुर्ग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button