ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
Uncategorized

इंदिरा मार्केट में चला प्रशासन का बुलडोज़र, विरोध के बीच सख्ती से हटाया गया अतिक्रमण

दुर्ग | नगर पालिक निगम द्वारा आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर भवन अधिकारी गिरीश दिवान,राजेंद्र ढाबाले,बाजार अधिकारी शुभम गोइर एवं अतिक्रमण अधिकारी परमेश्वर कुमार के नेतृत्व में आज निगम अधिकारियो ने सुबह 10 बजे से लगातार पुराने बस स्टैंड के आसपास के अतिक्रमण को हटा डटे रहे।नगर निगम अतिक्रमण के खिलाफ अभियान छेड़ रखी है। इस क्रम में निगम का तोडू अमला शुक्रवार को इंदिरा मार्केट से अतिक्रमण हटाने दल बल के साथ पहुंचा। इस अभियान में अवैध कपड़ा दुकानों सहित अन्य दुकानों को भी हटाया गया है।कार्रवाही के मौके पर नगर पुलिस अधीक्षक चिराग जैन,दुर्ग थाना टीआई विजय यादव,मोहननगर टीआई शिव चंद्रा बाजार विभाग ईश्वर वर्मा,शशिकांत यादव सहित यातायात पुलिस एएसआई रमेश कुमार दुबे के अलावा सीएसएफ के जवान आदि मौजूद रहे।

बाजार अधिकारी शुभम गोइर ने बताया कि कार्रवाई यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने और शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए की गई है.अतिक्रमण हटाने का अभियान,नगर निगम ने दुर्ग के पुराने बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने के लिए एक अभियान शुरू किया।

निगम अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही करता इसके पहले क्षेत्र के नाराज व्यापारियों ने कार्यवाही को लेकर विरोध जताया।भारी पुलिस बल के बीच मौके पर गहमागहमी का माहौल निर्मित हो गया। विरोध के बाद भी कार्रवाही चलती रही।साथ अतिक्रमण कर्ता स्वयं अपना अतिक्रमण समेट रहे है।

बाजार अधिकारी शुभम गोइर ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करना और शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाना था।

हटाए गए अतिक्रमण।इस अभियान के दौरान पुराना बस स्टैंड स्टेशन रोड सड़क किनारे करीब 58 दुकान से अधिक अवैध दुकानें और अन्य अतिक्रमण हटाए गए।

उन्होंने बताया कि अतिक्रमण की वजह,अतिक्रमण की वजह से यातायात में बाधा और शहर की सुंदरता में कमी हो रही थी, इसलिए नगर निगम ने यह अभियान शुरू किया,अभियान का प्रभाव,इस अभियान के बाद पुराने बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्र में यातायात सुव्यवस्थित हो गया है और शहर की सुंदरता भी बढ़गी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button