ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
रायपुर

छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से शराब की नई रेट लिस्ट लागू, विदेशी शराब सस्ती

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से शराब की नई रेट लिस्ट लागू हो जाएगी। राज्य सरकार ने अपनी नई आबकारी नीति के तहत विदेशी शराब की कीमतों में कमी की है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए तय की गई नई दरें 1 अप्रैल से सभी मदिरा दुकानों में प्रभावी होंगी।

नई रेट लिस्ट के मुताबिक, शराब की कीमतों में 4 प्रतिशत तक की कमी की गई है। जो बोतल पहले 800 रुपये में मिलती थी, अब वह 760 रुपये तक मिलेगी। वहीं, पौवा की कीमतों में भी 10 से 20 रुपये तक की कमी की गई है। प्रदेश में पहले जो पव्वा 200-220 रुपये में मिलता था, वह अब 210, 180 या 190 रुपये तक मिलेगा।

गोवा पीने वालों को भी राहत दी गई है। गोवा पव्वा में भी 10 रुपये तक की कमी की गई है। नई सूची में शराब की बोतलों में 40 रुपये से लेकर 250 रुपये तक की कमी की गई है। हालांकि, देशी शराब की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

यह बदलाव राज्य के शराब प्रेमियों के लिए राहत लेकर आया है, खासकर उन लोगों के लिए जो विदेशी शराब का सेवन करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button