ब्रेकिंग
दुकानों के बाहर नाली में कचरा देख महापौर ने जताई नाराजगी, जुर्माना लगाने के दिए निर्देश तालाबों की सफाई को लेकर महापौर अलका बाघमार ने संभाला मोर्चा, चार प्रमुख तालाबों का किया निरीक्षण सुपेला पुलिस का वारंटियों पर बड़ा एक्शन, 6 गिरफ्तारी और 4 स्थायी वारंटियों समेत 10 गिरफ्तार छठ पर्व को लेकर महापौर ने तैयारी तेज के दिये निर्देश, तालाबों-घाटों में युद्धस्तर पर प्रतिदिन सफाई ... दुर्ग में नशीली टैबलेट बेचने ग्राहक तलाश रहा आरोपी गिरफ्तार, 395 अल्प्राजोलम टैबलेट समेत ₹1.58 लाख क... पुरानी रंजिश में खूनी विवाद, धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या; 10 आरोपी गिरफ्तार दीपावली की भीड़ के बीच यातायात पुलिस की तत्परता से 4 वर्षीय मासूम अपने परिवार से मिला, यातायात पुलिस... जुए के अड्डों पर पुलिस की दबिश, 48 जुआरियों पर कार्रवाई; नगदी और ताश की गड्डियां बरामद ललित चंद्राकर के जन्मोत्सव एवं दीपावली मिलन समारोह में जुटेंगे भाजपा कार्यकर्ता विश्व मानवाधिकार परिषद छत्तीसगढ़ की टीम ने चरोदा बस्ती में गरीब बच्चों संग मनाई दीपावली, बांटी खुशिया...
दुर्ग

पुरानी रंजिश को लेकर हुई, चाकू बाजी, संदेहियों से पुलिस कर रही पूछताछ!

दुर्ग|  मोहन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी रंजिश को लेकर हुई, चाकू बाजी की घटना जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया वहां से उन्हें हायर ट्रीटमेंट के लिए रायपुर रिफर किया गया है। आरोपियों के खिलाफ मोहन नगर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार की देर रात लगभग 11:30 बजे जय भोले ट्रेडर्स के पास बजरंग नगर राम मंदिर के पास उरला में पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने हर्ष यादव एवं हिमांशु निषाद के साथ मारपीट करते हुए चाकू से गंभीर वार कर दिया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। दोनों घायलों को मोहल्ले वालों ने तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया था। जानकारी मिलते ही मौके पर मोहन नगर थाना पुलिस पहुंची थी।

पुलिस आरोपियों के खिलाफ धारा 109 के तहत कार्रवाई करते हुए अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। संदेह के आधार पर कुछ युवकों को पकड़कर पुलिस पूछताछ कर रही है। आसपास लगे सीसी टीवी कैमरे के फुटेज भी खंगालने का प्रयास किया जा रहा है|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button