ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
छत्तीसगढ़दुर्ग

खाटू श्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब, महापौर अलका बाघमार ने किया स्वागत

दुर्ग | शहर में शुक्रवार की सुबह आस्था और भक्ति का सागर तब उमड़ पड़ा जब खाटू श्याम बाबा की भव्य निशान एवं शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा का नगरवासियों ने दिल खोलकर स्वागत किया, वहीं अलका बाघमार ने जनप्रतिनिधियों के साथ यात्रा में शामिल होकर श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना की।

शोभायात्रा गंजपारा सख्ती चौरा से प्रारंभ होकर इंदिरा मार्केट, शांति नगर, दुर्गा चौक से होती हुई कादम्बरी नगर स्थित खाटू श्याम मंदिर तक पहुंची। पूरे मार्ग में गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन की धुनों के बीच भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। शोभायात्रा में शहरभर से आए श्रद्धालु पगड़ी, पीला ध्वज और निशान उठाए शामिल हुए।

आकर्षण का केंद्र बने विमान पर विराजित खाटू श्याम बाबा की सजी-धजी प्रतिमा, जिसे आभूषणों व फूलों से भव्य स्वरूप में सजाया गया था। यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ती गई, लोगों ने घरों और दुकानों से फूल बरसाकर स्वागत किया। कई स्थानों पर आरती उतारी गई एवं प्रसाद वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में महापौर अलका बाघमार, लोककर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, पार्षद सुरूचि उमरे, रंजीता पाटिल एवं सावित्री दमाहे सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने मिलकर बाबा श्याम से सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

शाम को भजन संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें बाहर से आए कलाकारों ने श्याम भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे और देर रात तक भक्ति-भाव का माहौल बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button