ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव
भिलाई

घर में आग लगने से भारी नुकसान, 5 लाख कैश जलकर राख, गहने भी पिघले

भिलाई | भिलाई के न्यू कृष्णा नगर में गुरुवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से घर में रखे करीब 5 लाख कैश, सोने के जेवर जल गए।

घर में 2 महीनों बाद बेटों की शादी होने वाली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हीरावन साव के घर आग लगी है। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई।

जिस समय घर में आग लगी वहां केवल उनकी पत्नी और बेटी ही थे। इससे पहले की वो कुछ समझ पाते आगे ने विकराल रूप ले लिया।

महिला और बच्ची के चिल्लाने पर मोहल्ले के वहां पहुंचे। सभी लोगों ने मिलकर आग को बुझाने का प्रयास किया। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

आग बुझते ही हिरावन की पत्नी वह पेटी लेने के लिए दौड़ी, जिसके अंदर 5 लाख रुपए कैश और सोने चांदी के जेवर रखे हुए थे।

उसने देखा कि पेटी के अंदर रखे 500-500 रुपए के नोटों के बंडल जल गए थे। अंदर सोने के जेवर भी पिघल गए थे।

इसके बाद हिरावन ने सुपेला थाने को सूचना दी। सूचना पाते ही सुपेला थाने से पेट्रोलिंग की टीम पहुंची।

बैंक से लोन लेकर रखा था कैश

हिरावन ने बताया कि वह सब्जी व्यापारी है। 2 महीने बाद वह अपने 2 बेटों की शादी करने वाला है। उसने दोनों बहू के लिए जेवर बनवाया था।

साथ ही शादी में खर्च के लिए उसने बंधन बैंक से 1 लाख 30 रुपए लोन लिया था।

पीड़ित ने और भी लोगों से कर्ज लिया और सब्जी बेचकर लगभग 5 लाख रुपए जमा करके रखे थे। सब जलकर राख हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button