ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ विधानसभा में पुलिस भर्ती पर हंगामा, कांग्रेस विधायक ने सीबीआई जांच की मांग की

छत्तीसगढ़ विधानसभा में पुलिस भर्ती और भर्ती प्रक्रिया में शिकायतों को लेकर तीखी बहस हुई। कांग्रेस विधायक द्वारकाधीश यादव ने इस मुद्दे को उठाते हुए पुलिस भर्ती प्रक्रिया में केवल आरक्षक के खिलाफ की गई कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि अन्य स्तरों पर भी भर्ती में गड़बड़ियाँ हो सकती हैं, और इस मामले की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) से कराए जाने की मांग की।

इस पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने चुटकी लेते हुए कहा कि यह अच्छा है कि अब विपक्ष को केंद्रीय एजेंसियों पर भरोसा हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से लेकर सख्त कदम उठा रही है।

कांग्रेस विधायक द्वारकाधीश यादव ने विधानसभा में पुलिस भर्ती की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए जिला स्तर पर भर्ती की जानकारी मांगी। उन्होंने यह भी पूछा कि फरवरी 2025 तक रिक्त पदों की संख्या कितनी होगी, और कब तक भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने भर्ती में हुई त्रुटियों और इस पर की गई कार्रवाई की जानकारी भी मांगी।

डीएप्टी सीएम विजय शर्मा ने जवाब देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती प्रक्रिया के तहत 1 जनवरी 2024 से 15 फरवरी 2025 तक बिलासपुर जिले में 2 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जबकि राजनांदगांव जिले में एक उपनिरीक्षक के खिलाफ शिकायत आई थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में उचित कार्रवाई की गई है और भर्ती प्रक्रिया अभी विचाराधीन है।

गृह मंत्री ने आश्वस्त किया कि सरकार इस मामले में सभी पहलुओं की जांच कर रही है और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को गंभीरता से लिया जाएगा।

यह चर्चा विधानसभा में पुलिस भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर हो रही है, जिसमें विपक्ष सीबीआई जांच की मांग कर रहा है, जबकि सरकार भर्ती प्रक्रिया को सुधारने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button