ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR
रायपुर

खेलते वक्त दीये की आग से झुलसी 6 साल की बच्ची की मौत

रायपुर  | रायपुर के प्रतिष्ठित रायचा परिवार में एक दुखद हादसा घटित हुआ, जिसमें 6 साल की बच्ची ईशिका रायचा की मौत हो गई।

घटना उस समय हुई जब बच्ची अपने घर पर खेल रही थी और खेलते वक्त दीये की आग से झुलस गई। इलाज के दौरान रविवार को बच्ची ने दम तोड़ दिया।

यह घटना रायपुर के सन सिटी इलाके में रहने वाले राजेंद्र कुमार मगन भाई रायचा के घर पर हुई। ईशिका, जो चिराग रायचा की बेटी और रायचा परिवार की पोती थी, 10 मार्च को शाम करीब 7:30 बजे घर में खेल रही थी।

खेलते-खेलते वह जलते हुए दीये के पास चली गई और दीये की लौ से उसकी ड्रेस के पिछले हिस्से में आग लग गई।

जब तक बच्ची ने शोर मचाया और परिवार के सदस्य उसे बचाने के लिए दौड़े, आग तेजी से उसकी ड्रेस में फैल चुकी थी। परिवार के लोगों ने कंबल से आग बुझाई और उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे।

दो दिन तक इलाज के बाद ईशिका को रायपुर के एक निजी अस्पताल में दाखिल किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी दुखद मौत हो गई।

परिवार में इस हादसे से कोहराम मच गया है और इलाके में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button