ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
Uncategorized

जिला पंचायत स्तरीय चुनाव के बाद नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों ने ली पद और गोपनियता की शपथ

दुर्ग | जिला पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सभी सदस्यों ने पद वं गोपनियता की शपथ ली। यह शपथ जिला पंचायत सीईओ बजरंग दुबे ने दिलाई। इस मौके पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर भी उपस्थित रहे और सीईओ बजरंग दुबे से शपथ दिलाने की प्रक्रिया का संचालन करने की अपील की।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे और उपाध्यक्ष पवन शर्मा ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसके बाद, जिला पंचायत के अन्य नव निर्वाचित सदस्य दानेश्वर दालू साहू, उषा सोनवानी, जितेन्द्र यादव, प्रिया साहू, आशा विक्की मिश्रा, श्रद्धा साहू, देवेन्द्र चंद्रवंशी, नीलम राजेश चंद्राकर, और नोमिन ठाकुर ने भी शपथ ली।

विधायक ललित चंद्राकर ने इस अवसर पर सभी को बधाई दी और कहा कि जिला पंचायत एक बहुमुखी और बहुआयामी शासकीय कार्यालय है, जहां ग्रामीण अपने क्षेत्र में लागू होने वाली सरकारी योजनाओं का लाभ उठाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यहां केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जाता है।

विधायक चंद्राकर ने सभी नए पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि जिला पंचायत के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, समग्र विकास योजना, और जिला पंचायत विकास निधि जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं पर कार्य किया जाता है। शपथ लेने के बाद नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को उनके कार्य और जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया।

यह समारोह जिले के विकास कार्यों में एक नई दिशा देने का संकेत है, और क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि नव निर्वाचित प्रतिनिधि उनके कल्याण के लिए बेहतर कार्य करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button