ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

तेज आवाज में डीजे बजाने पर दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही

दुर्ग।गणेश उत्सव के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर दुर्ग पुलिस ने सख्त कार्यवाही की है। पुलिस ने कुल 04 डीजे वाहन और 01 लाईट ट्रस्ट सेट जप्त किया है। यह कार्रवाई कोलाहल अधिनियम एवं धारा 285 बीएनएस के तहत की गई।

पुलिस द्वारा पहले ही डीजे संचालकों की बैठक लेकर आगामी त्यौहारों एवं धार्मिक कार्यक्रमों को देखते हुए आवश्यक निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद कई डीजे संचालकों ने नियमों का पालन नहीं किया और गणेश विसर्जन के दौरान बिना अनुमति तेज आवाज में डीजे बजाते पाए गए।

थाना मोहन नगर क्षेत्र में दुर्गा चौक शंकर नगर में वाहन क्रमांक CG/07/JB/9813 के चालक विकांत यादव उर्फ विक्की तथा शक्ति नगर मानस भवन के सामने वाहन क्रमांक CG/07/8996 के चालक गजेन्द्र देवांगन के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

थाना सुपेला क्षेत्र में रावण भाठा सुपेला में वाहन क्रमांक CG/07/CU/4723 में डीजे बजाने पर शेख जिशान के खिलाफ कार्रवाई की गई।

थाना पद्मनाभपुर क्षेत्र में सुराना कॉलेज के सामने वाहन क्रमांक MH/35/AJ/1448 में तेज आवाज में डीजे बजाने पर पवन राहंगडाले के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

इसी दौरान सुराना कॉलेज चौक और रूमी बाबा द्वार के सामने आम रास्ते पर लाईट ट्रस्ट सेट लगाकर आवागमन बाधित करने पर संचालक मुस्कान मित्तल और कालरात्रि गणेशोत्सव समिति के सदस्य आफताब कुरैशी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लाईट ट्रस्ट सेट भी जप्त किया गया।

दुर्ग पुलिस ने कुल 04 डीजे संचालकों, 01 लाईट ट्रस्ट संचालक और 01 समिति सदस्य के विरुद्ध कार्यवाही कर साफ संदेश दिया है कि नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button