ब्रेकिंग
फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम...
छत्तीसगढ़

दुर्ग पुलिस की सख्त कार्रवाई: दीपावली पर शांति भंग करने वालों पर चला अभियान, 34 असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई

दुर्ग। दीपावली पर्व के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दुर्ग पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत असामाजिक तत्वों, गुंडा और निगरानी बदमाशों पर कड़ी निगरानी रखी गई। पुलिस ने त्यौहार के दौरान उपद्रव फैलाने की आशंका वाले 34 असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही की है।

जानकारी के अनुसार, दीपावली से पहले पुलिस ने 21 अक्टूबर 2025 को जिलेभर में अभियान चलाया। इसमें 552 गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की जांच कर उन्हें सख्त हिदायत दी गई कि वे त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या शांति भंग की स्थिति न बनाएं।

इसके बावजूद कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पुलिस की समझाइश को नजरअंदाज किए जाने पर धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई।

  • थाना पुलगांव क्षेत्र में 15 असामाजिक तत्व,
  • चौकी नगपुरा में 5,
  • चौकी जेवरा सिरसा में 4,
  • चौकी अंजोरा में 8,
  • थाना छावनी में 1,
  • थाना वैशाली नगर में 1 आरोपी के विरुद्ध ईस्तगाशा तैयार कर न्यायालय में पेश किया गया।

दुर्ग पुलिस ने बताया कि दीपावली जैसे त्यौहारों के दौरान उपद्रव, नशाखोरी या हिंसक घटनाओं को रोकना प्राथमिकता है। असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण के लिए आगामी दिनों में बाउंड ओवर की कार्रवाई भी की जाएगी।

दुर्ग पुलिस का कहना है कि जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए इस प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button