ब्रेकिंग
भूमिपूजन से वार्ड 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, ₹17.50 लाख से बनेंगी नालियां और पुलिया नक्सल क्षेत्र से राष्ट्रीय पहचान तक: अरनपुर आयुष्मान आरोग्य मंदिर की गुणवत्ता को भारत सरकार की मुहर अवैध रेत उत्खनन एवं भंडारण पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई मुख्यमंत्री के संकल्प से कुनकुरी में आकार ले रहा आधुनिक नालंदा परिसर स्वास्थ्य मंत्री ने महारानी अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, 300 बिस्तर विस्तार और नई सुविधाओं को सुनिश... रेत की अवैध तस्करी पर वन विभाग का बड़ा प्रहार, 12 ट्रैक्टर जब्त वन विभाग की बड़ी कार्रवाई : दो बाघ की खाल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार धमतरी जिले को मिली शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात : खुलेगा नया एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मंत्रालय के तीन अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानपूर्ण विदाई महतारी वंदन योजना बनी भारती सिंह के सपनों की संबल, आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े मजबूत कदम
छत्तीसगढ़

जशपुर नगर पालिका के नवनिर्वाचित एवं मनोनीत पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

दो नवनिर्वाचित एवं पांच मनोनीत पार्षदों ने संभाला दायित्व, जनसेवा और नगर विकास का लिया संकल्प

रायपुर : नगर पालिका परिषद जशपुर के वार्ड क्रमांक 08 एवं 14 में संपन्न उपचुनाव के नवनिर्वाचित पार्षदों तथा शासन द्वारा मनोनीत पांच पार्षदों का पद एवं गोपनीयता शपथ ग्रहण समारोह आज नगर पालिका परिषद के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी  समीर बड़ा ने सभी नवनिर्वाचित एवं मनोनीत पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

समारोह में विधायक  रायमुनी भगत, पूर्व सांसद  राजा रणविजय सिंह जूदेव, नगर पालिका अध्यक्ष  अरविंद भगत, उपाध्यक्ष  यश प्रताप सिंह जूदेव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के पूर्व अध्यक्ष  कृष्ण कुमार राय,  ओमप्रकाश सिन्हा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी  योगेश्वर उपाध्याय सहित जनप्रतिनिधि, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक  रायमुनी भगत ने नवनिर्वाचित एवं मनोनीत पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों की प्राथमिक जिम्मेदारी नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए नगर के समग्र विकास को गति देना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पार्षद जनसेवा, पारदर्शिता और समर्पण की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

पूर्व सांसद  राजा रणविजय सिंह जूदेव ने कहा कि नगर के सर्वांगीण विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों का समन्वित प्रयास आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

दो नवनिर्वाचित एवं पांच मनोनीत पार्षदों ने ग्रहण किया पदभार

शपथ ग्रहण समारोह में वार्ड क्रमांक 08 से  प्रेमलता साहू तथा वार्ड क्रमांक 14 से  प्रिया सिंग ने नवनिर्वाचित पार्षद के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। वहीं शासन द्वारा मनोनीत पार्षदों में  संतोष सिंह,  राधेश्याम राम,  रूपेश सोनी,  ओमप्रकाश नायक एवं  नीतू गुप्ता ने भी शपथ लेकर नगर हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में नगर पालिका अध्यक्ष  अरविंद भगत ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button