ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
छत्तीसगढ़दुर्ग

15 फरवरी महाशिवरात्रि मेला की तैयारियों का जायजा, महापौर व आयुक्त ने किया शिवनाथ तट का निरीक्षण

दुर्ग/ 14फरवरी/नगर पालिक निगम।महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले मेला कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने आज महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल ने शिवनाथ नदी महमरा तट पहुंचकर स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान एमआईसी सदस्य ज्ञानेश्वर ताम्रकर, सहायक अभियंता राजेंद्र धबाले,करण यादव, बाज़ार अधिकारी अभ्दय मिश्रा,शशिकांत यादव,ईश्वर वर्मा,शेखर दुबे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान महापौर एवं आयुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि शिवनाथ नदी तट क्षेत्र में किसी भी प्रकार के पसरा, ठेला, दुकान या अन्य सामान विक्रेताओं को मंदिर परिसर के आसपास दुकान लगाने की अनुमति नहीं होगी। सभी दुकानदारों को पुष्प वाटिका गेट के पास से निर्धारित स्थान पर ही अपनी दुकानें लगानी होंगी। उन्होंने व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए निर्देशित किया कि पुष्प वाटिका के आसपास सड़क के एक किनारे पूजा सामग्री की दुकानें तथा दूसरी ओर खाद्य सामग्री की दुकानें लगाई जाएं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और आवागमन सुचारु रूप से संचालित हो सके।

महापौर एवं आयुक्त ने मेला क्षेत्र में प्रतिबंधित पॉलीथिन के उपयोग पर सख्त रोक लगाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि कोई दुकानदार पॉलीथिन का उपयोग करते पाया गया तो नगर निगम के अतिक्रमण विभाग एवं बाजार विभाग द्वारा तत्काल जुर्माना की कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिक निगम द्वारा महाशिवरात्रि मेले को व्यवस्थित, स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुव्यवस्थित वातावरण मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button