ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
दुर्ग

.बिल में हेरा फेरी कर 40 लाख रुपए गबन करने वाला पुलिस की गिरफ्त में

दुर्ग | प्रार्थी पीयूष त्रिपाठी निवासी जयंती नगर दुर्ग दिनांक* 15/05/2025 को थाना कोतवाली उपस्थित आकर शिकायत आवेदन पेश किया। जिसमें आवेदक के बस स्टैंड हाउसिंग बोर्ड परिसर में स्थित संकल्प फार्मेसी के नाम से मेडिकल दुकान में काम करने वाले अपने साला बृजमोहन दुबे उर्फ गगन निवासी जयंती नगर दुर्ग द्वारा मेडिकल दुकान में कार्य करते हुए|

कंप्यूटर बिल निकालते समय पैसों का हेरा फेरी कर लगभग 40 लाख रुपए गबन कर धोखाधड़ी करना लेख था। शिकायत आवेदन जांच क्रम में जिला अभियोजन अधिकारी से विधिक राय लिया गया|

जिन्होंने अपने प्रतिवेदन में अनावेदक बृजमोहन दुबे का कार्य प्रथम दृष्टयाअपराध की श्रेणी में आना लेख किए जाने से शिकायत जांच में प्रथम दृष्टया अपराध धारा 316 (2),318 (3)-बीएनएस का घटित होना पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी बृजमोहन दुबे और गगन को पकड़ कर कड़ाई से पूछताछ करने पर उक्त जुर्म करना स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड में माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक ममता अली शर्मा थाना प्रभारी थाना दुर्ग एवं सहायक उप निरीक्षक मोहन साहू, प्रधान आरक्षक अजय विश्वकर्मा, आरक्षक ललित साहू एवं गौर सिंह राजपूत का सराहनीय योगदान रहा।।

आरोपी का नाम बृजमोहन दुबे उर्फ गगन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button