ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
छत्तीसगढ़

शिव पुराण कथा में चौथे दिन फिल्म गायक सुनील सोनी का आगमन, बोलबम समिति ने किया भक्तों का सम्मान

भिलाई। शिव पुराण कथा के चौथे दिन भक्ति और श्रद्धा का माहौल तब और भी विशेष बन गया जब छत्तीसगढ़ी फिल्म गायक और सुपरस्टार सुनील सोनी कथा स्थल पर पहुंचे। रात के समय जैसे ही सुनील सोनी ने अपनी सुमधुर आवाज में भजन प्रस्तुत किए, श्रद्धालुओं का उत्साह दोगुना हो गया। पूरा पंडाल “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा।

 

 

 

 

इस अवसर पर बोलबम समिति के प्रमुख दया सिंह ने कार्यक्रम में मौजूद सभी भक्तों का पुष्प माला और अंगवस्त्र से सम्मान किया। समिति द्वारा विशेष अतिथि के रूप में आए सुनील सोनी को भी सम्मानित किया गया।

पंडित प्रदीप मिश्रा जी ने कथा में भगवान शिव के विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। भारी बारिश के बावजूद भी श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं आई और हजारों की संख्या में लोग रात्रि तक कथा स्थल पर डटे रहे।

कथा स्थल पर भक्तों के लिए भोजन-प्रसाद वितरण और चिकित्सा सुविधा की भी विशेष व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में समिति के सभी सदस्यों ने श्रद्धालुओं के स्वागत-सत्कार में कोई कसर नहीं छोड़ी।

कथा स्थल पर भक्ति, श्रद्धा और समर्पण का यह अद्भुत संगम देर रात तक चलता रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button