ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने शहर में चल रहे राजस्व वसूली का आकस्मिक जायजा लिया

दुर्ग | नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने राजस्व बेसूली में तेजी लाने सहायक राजस्व निरीक्षकों का वार्ड में निरन्तर टैक्स वसूली के निर्देश दिए।वार्डों में राजस्व वसूली में तेजी से कार्य करने का निर्देश दिया गया है।

साथ ही आयुक्त ने आज आकस्मिक रूप से शहर के वाडों में चल रहे राजस्व वसूली का निरीक्षण कर लोगों से चर्चा कर वसूली का जायजा लिया!निरीक्षण के दौरान आयुक्त सुमित अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ वार्ड 56 स्थित लक्ष्मी पेट्रोल पंप पहुचे।उन्होंने लक्ष्मी पेट्रोल पंप से वर्ष 2017-18 से 2023-24 तक राशि रुपए 181000/- टैक्स स्वंय लिया।

आयुक्त सुमित अग्रवाल के द्वारा राजस्व वसूली एवं जलकर वसूली को लेकर लगातार समीक्षा कर वसूली में तेजी लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है.

जिसके तहत आयुक्त सुमित अग्रवाल ने आज अचानक शहर में चल रहे राजस्व वसूली का आकस्मिक रूप से जायजा लेकर संबंधित कर्मचारी एवं वार्ड के लोगों से समेकित एवं संपत्तिकर के संबंध में चर्चा किया।

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने राजस्व वसूली एवं जलकर वसूली में तेजी लाने संबंधी निर्देश राजस्व विभाग को दिया गया है.जिसके तहत आयुक्त मंगलवार को राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए बकायदारों से वसूली एवं करो की वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिए हैं।

वहीं आयुक्त ने बड़े बकायादारों की सूची बनाने के साथ ही उन बकायदारों से वसूली का निर्देश देते हुए राजस्व विभाग की टीम बनाने का भी निर्देश दिया है। उक्त गठित टीम के द्वारा बड़े बकायादारों से वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।

आज निरीक्षण के दौरान राजस्व अधिकारी मनीष कुमार,सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोइर,योगेश सूरे,सिद्धार्थ शर्मा,उपस्थित थे।राजस्व वसूली में तेजी लाने सहायक राजस्व निरीक्षकों का वार्ड बदला है।

संबंधित सहायक राजस्व निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से सौंपे गये नवीन वाडाँ में राजस्व वसूली में तेजी से कार्य करने का निर्देश दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button