ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़

भिलाई में कुख्यात बदमाश अमित जोश का एनकाउंटर, पुलिस कार्रवाई से मची सनसनी

भिलाई |   भिलाई में कुख्यात बदमाश और भिलाई गोलीकांड का मुख्य आरोपी अमित जोश आज पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। जयंती स्टेडियम सेक्टर-6 के पास एंटी क्राइम और साइबर यूनिट (ACCU) की टीम ने उसे घेर लिया, जिसके बाद आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्ग के एसपी जितेंद्र शुक्ला खुद मौके पर पहुंचे और पूरी कार्रवाई का जायजा लिया।

अमित जोश चार महीने से फरार था। 25-26 जून, 2024 को भिलाई के ग्लोब चौक पर हुए गोलीकांड का मुख्य आरोपी था, जिसमें उसने अपने साथियों के साथ मिलकर तीन युवकों पर गोलियां चलाईं थीं। इस गोलीबारी में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिन्हें रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना के बाद से अमित जोश फरार था और पुलिस उसकी तलाश में लगातार जुटी हुई थी।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को अमित के भिलाई आने की सूचना मिली थी। ACCU टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन अमित ने पुलिस को देखते ही फायरिंग कर दी। पुलिस ने पहले उसे चेतावनी दी, परंतु जब उसने रुकने की बजाय फायरिंग जारी रखी, तो पुलिस को मजबूरन जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी, जिसमें अमित जोश मारा गया।

अमित जोश का आपराधिक रिकॉर्ड
अमित जोश भिलाई का आदतन अपराधी था और दुर्ग-भिलाई के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ मारपीट, हत्या के प्रयास, और गंभीर अपराधों में कई मामले दर्ज थे। जून में हुए गोलीकांड के बाद पुलिस ने उसके दो सहयोगियों, आर. यशवंत नायडू और अंकुर शर्मा, को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अमित और उसके साथी सागर उर्फ डॉगी फरार थे। बाद में सागर को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अमित जोश को आज पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button