ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
दुर्ग

दुर्ग में रिमझिम सावन मेला का भव्य आगाज, सरोज पांडेय ने किया उद्घाटन, महिलाओं ने झूमकर मनाया उत्सव

दुर्ग। दुर्ग नगर निगम द्वारा केवल भवन परिसर स्टेशन रोड में आयोजित दो दिवसीय रिमझिम सावन मेला का शुभारंभ शनिवार को भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव, अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्से वाड़ा, महापौर अलका बाघमार, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, भाजपा जिला पूर्व अध्यक्ष उषा टावरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और एमआईसी सदस्यगण उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में सरोज पांडेय ने महिलाओं को सावन उत्सव की बधाई देते हुए आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नारी सशक्तिकरण और उनकी प्रतिभाओं को मंच देने के लिए बेहद जरूरी हैं। सरोज पांडेय ने महिलाओं के साथ झूला झूलकर सावन की खुशियों को साझा किया और महिलाओं द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर उनकी कला व उत्पादों की प्रशंसा की।

सावन मेला में महिलाओं के लिए 10 से अधिक पारंपरिक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें मेहंदी रचना, हावजी, पारंपरिक परिधान प्रतियोगिता, गीत-संगीत और नृत्य प्रदर्शन, रसोई प्रतिभा और घरेलू सज्जा से जुड़ी गतिविधियों में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

शनिवार को सावन मेला में महिलाओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ी और दिनभर उत्सव का माहौल छाया रहा। यह मेला रविवार 3 अगस्त को समापन के साथ समाप्त होगा, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी विशेष रूप से शामिल होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button