ब्रेकिंग
पीएम आवास योजना: 21 हितग्राहियों का साकार हुआ अपने घर का सपना, पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाएं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव महापौर अलका बाघमार ने नाली निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं जल निकासी से समझौता नहीं ह... राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान
देश

सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी

मुंबई | एक्टर सलमान खान को फिर से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मुंबई पुलिस के ट्रैफिक डिवीजन को व्हाट्सएप पर भेजे गए एक मैसेज में धमकी दी गई है। इसमें कहा गया है कि इस मामले को रफा-दफा करने के लिए 5 करोड़ रुपये की मांग की गई है।

धमकी देने वाले ने चेतावनी दी है कि अगर सलमान खान ने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया, तो उनका हाल हाल में मारे गए एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा। इस संदर्भ में मुंबई पुलिस ने कहा है कि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। क्राइम ब्रांच की टीम को भी सूचित किया गया है।

धमकी भरे मैसेज में साफ-साफ कहा गया है कि इसे हल्के में न लिया जाए। अगर सलमान खान अपनी जान बचाना चाहते हैं और लॉरेंस बिश्नोई से दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं, तो उन्हें 5 करोड़ रुपये देने होंगे। इस धमकी के बाद सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास के आसपास सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button