ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
दुर्ग

दुर्ग में कांग्रेस के कार्यकाल पर बीजेपी नेता कांतिलाल बोथरा ने उठाए सवाल, कहा- “कांग्रेस सरकार सिर्फ भ्रष्टाचार का प्रतीक

दुर्ग | भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कांतिलाल बोथरा ने कांग्रेस की पिछली महापौर परिषद पर आरोप लगाते कहा कि दुर्ग शहर के नगर निगम का विगत 5 वर्षों का इतिहास उठाकर देखें तो घोटाले को छोड़कर कुछ नहीं है।

कांग्रेस की शहर सरकार के नेतृत्वकर्ता महापौर धीरज बाकलीवाल के रूप में दुर्ग की जनता ने एक अनुभवहीन व्यक्ति को देखा।

भ्रष्टाचार का आलम यह था कि दुर्ग की जनता का पैसा किस तरीके से डकारा जाए। केवल तरीके ढूंढे जाते थे। दुर्ग नगर निगम में टैक्स वसूली के लिए स्पैरो कंपनी से अनुबंध किया गया।

स्पैरो कंपनी के कर्मचारियों द्वारा दुर्ग शहर की आम जनता के पैसे लेकर टैक्स की फर्जी रसीद देकर गुमराह किया गया। जब यह बात उठी तब स्पैरो कंपनी से अनुबंध खत्म किया गया लेकिन उस पैसे का क्या हुआ, ये अभी तक नहीं बताया गया है।

बोथरा ने आगे कहा कि दुर्ग शहर के जनता की खून पसीने की कमाई थी, आज भी दुर्ग शहर के कई नागरिक रसीद लेकर घूम रहे हैं। न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

यह सब कांग्रेस के पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल के परिषद में हुआ है। अब आम जनमानस ने समझ लिया कि कांग्रेस मतलब सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button